Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kerala Train Fire: “पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिए थे तीन लोग”, केरल SIT के सामने आरोपी शाहरुख सैफी ने कबूला जुर्म

केंद्रीय एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर बुधवार तड़के महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने रत्नागिरी से सैफी को हिरासत में लिया.

केरल ट्रेन अग्निकांड

Kerala Train Fire: केरल ट्रेन में लगी आग के मामले में राज्य पुलिस का विशेष जांच दल आरोपी शाहरुख सैफी से पूछताछ कर रहा है, हालांकि अभी कुछ खास प्रगति नहीं हुई है. गौरतलब है कि दो अप्रैल को दिल्ली निवासी सैफी ने अपने सहयात्रियों को कन्नूर जाने वाली चलती ट्रेन में आग के हवाले कर दिया था. जांच दल का नेतृत्व एडीजीपी-एमआर अजित कुमार कर रहे हैं. कोझिकोड में 11 दिनों की पुलिस हिरासत मिलने के बाद शुक्रवार शाम से आरोपी से पूछताछ चल रही है.

कृत्य के पीछे की मंशा

भले ही सैफी ने अपराध स्वीकार कर लिया हो, लेकिन उसके कृत्य के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है. इसके साथ ही, दिल्ली में केरल पुलिस की एक टीम उसके बारे में जानकारी एकत्र कर रही है, क्योंकि उसके माता-पिता ने 31 मार्च को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था. सूत्रों के मुताबिक वह दो अप्रैल को शोरनूर रेलवे स्टेशन पर उतरा था.

ये भी पढ़ें:- President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, तस्वीरें देख हैरान हुए लोग

जांच दल ने की पूछताछ

शुक्रवार को, जांच दल शोरनूर पहुंचा और इलाके के कुछ पेट्रोल पंपों पर पूछताछ की. समझा जाता है कि सैफी ने दो कैन में पेट्रोल खरीदा और रविवार रात कन्नूर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया. ट्रेन जब कोझिकोड से कन्नूर जा रही थी, तब सैफी ने साथी यात्रियों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. चलती ट्रेन से कूदने के बाद दो वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य झुलस गए.

रत्नागिरी से सैफी को लिया हिरासत में

केंद्रीय एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर बुधवार तड़के महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने रत्नागिरी से सैफी को हिरासत में लिया. इसके बाद उसे केरल पुलिस को सौंप दिया गया, जो अगली सुबह उसे कोझिकोड ले आई और कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक दिन के बाद शुक्रवार को उसे पहले न्यायिक हिरासत और फिर 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital