Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP: बेल्ट से बांधकर की थी पिटाई, आरोपी समीर खान पर लगा NSA, घर पर चला बुल्डोजर, नरोत्तम मिश्रा बोले- ऐसा एक्शन लेंगे कि संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा

Shivraj Singh Chouhan: सीएम शिवराज ने इस पर नाराजगी व्यक्त की करते हुए कहा कि, “आरोपियों पर कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए जो एक नजीर पेश करे”.

bhopal

आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Bhopal Viral Video: मध्यप्रदेश के भोपाल से एक शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़के के गले में पट्टा बांधकर उसे कुत्ता बनाकर जमकर पीटा गया. वीडियो के वायरल होने के बाद अब आरिपियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पुलिस ने इस घटना को लेकर कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है. जिसमें एक आरोपी समीर पर एनएसए (NSA) लगाया जा चुका है. इसके साथ ही उसके घर पर बुल्डोजर से कार्रवाई की गई. हालांकि पुलिस ने बताया कि आरोपी के अवैध तरीके से बनाए गए घर के हिस्से को तोड़कर हटाया गया है. वहीं इन अपराधियों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है.

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, “मामले में आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 भी लागू किया गया है.” वहीं उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि “भोपाल में युवक से मारपीट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके खिलाफ NSA की कार्रवाई भी की गई है. ऐसी घृणित मानसिकता वाले अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो पूरे प्रदेश के लिए नजीर बनेगी”.

‘ऐसी कार्रवाई हो जो पूरे प्रदेश में नजीर पेश करे’

बात दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना को लेकर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद आरोपी समीर पर एनएसए लगाया गया और उसके घर को ढहा दिया गया. वहीं दो अन्य आरोपियों के नाम फैजान और साजिद हैं. सीएम शिवराज ने इस पर नाराजगी व्यक्त की करते हुए कहा है कि आरोपियों पर कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए जो नजीर पेश करे. अब आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी कि NSA के तहत कार्रवाई की जा रही है.

‘मानव के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है’

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, “मैंने देखा है वह वीडियो बहुत गंभीर किस्म का है. मानव के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है. वारदात की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों समीर, साजिद और फैजान को गिरफ्तार कर लिया है”.

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल यह वायरल वीडियो कथित तौर पर टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में बनाया गया था. यहां एक शख्स (विजय रामचंदानी) के गले में पट्टा बंधे हुए है और उसके सामने कुछ लोग खड़े हुए हैं जो उसे पीट रहे हैं और उससे भौंकने के लिए कह रहे हैं. वीडियो में शख्स लगातार उनसे मांफी मांग रहा है. वहीं पीड़िता ने छह लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital