Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Election: प्रियंका गांधी को चुनावी सभा में क्यों दिया था खाली गुलदस्ता? कांग्रेस नेता ने अब खोला राज

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी की जनसभा में जिस कांग्रेस के नेता ने उन्हें खाली गुलदस्ता दिया था उनका नाम देवेंद्र सिंह यादव है. उन्होंने अब खाली गुलदस्ता देने की वजह बताई है. 

कांग्रेस नेता ने खाली गुलदस्ते का खोला राज

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का रैलियां करने का सिलसिला जारी है. बीते दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इंदौर में एक जनसभा की थी. इस दौरान उनके एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने उन्हें खाली गुलदस्ता गिफ्ट के तौर पर दिया था. इसके बाद यह वाक्या सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. बीजेपी ने इसको लेकर कांग्रेस पर निशाना भी साधा था, लेकिन इस मामले की सच्चाई अब सामने आ गई है कि कांग्रेस नेता ने अपनी ही नेता को खाली गुलदस्ता क्यों गिफ्ट किया था.

दरअसल प्रियंका गांधी को जनसभा में जिस कांग्रेस के नेता ने उन्हें खाली गुलदस्ता दिया था उनका नाम देवेंद्र सिंह यादव है. उन्होंने अब खाली गुलदस्ता देने की वजह बताई है.

‘देश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है’

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने बताया कि जब प्रियंका गांधी ने इंदौर में रैली की थी. उस समय मैंने उनको खाली गुलदस्ता दिया था. इसका मतलब यह था कि वह गुलदस्ता भी प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार की तरह खोखला था. उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से खोखली हो गई है. प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. जिस तरह से पिछले 18 सालों में सीएम शिवराज सिंह सरकार ने प्रदेश को पूरी तरह से खोखला कर दिया है. यही सब दर्शाने के लिए मैंने प्रियंका गांधी को प्रतीकात्मक रूप से खाली गुलदस्ता दिया गया था.

प्रियंका गांधी ने अपनी रैली में भी किया था जिक्र

गौरतलब है कि प्रियंका जब इंदौर में चुनावी सभा को संबोधित करने मंच पर पहुंची थीं तो उन्हें एक स्थानीय नेता ने खाली गुलदस्ता भेंट किया था. इस गुलदस्ते में कुछ ही पत्तियां थीं. जब प्रियंका ने उस गुलदस्ते को देखा तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह तो खाली है. इसमें तो फूल ही नहीं है. हालांकि बाद प्रियंका ने अपनी प्रदेश में अगली चुनाव सभा में बताया था कि आपको याद होगा पिछली बार मुझे एक नेता ने खाली गुलदस्ता दिया था. ठीक इसी तरह बीजेपी चुनाव आने पर धर्म, जाति और घोषणाओं का इसी तरह का गुलदस्ता बनाकर जनता को बार-बार दे रही है. लेकिन चुनाव के बाद आप जब यह गुलदस्ता देखते हैं, तो आपको पता चलता है कि इसमें फूल ही नहीं हैं और यह खाली और खोखला है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital