Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ग्रीस की यात्रा से लौटते ही ISRO मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी, मिशन चंद्रयान में शामिल होने वाले वैज्ञानिकों को देंगे बधाई

PM Modi meet ISRO scientists: पीएम मोदी अपनी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद ग्रीस पहुंच चुके हैं. यहां अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद वह सीधे ISRO मुख्यालय जाएंगे.

विदेश यात्रा से लौटते ही इसरो के वैज्ञानिकों से मिलेंगे पीएम मोदी

Chandrayaan 3: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी दो देशों की विदेश यात्रा पर हैं. शुक्रवार को वह ग्रीस की यात्रा समाप्त करने के बाद सीधे कर्नाटक पहुंचगे. यहां पहुंचने के बाद वह बैंगलुरू में इसरो मुख्यालय जाएंगे. इसके बाद उन सभी वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे, जो इसरो की टीम में मिशन चंद्रयान 3 का हिस्सा हैं. पीएम मोदी अपनी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद ग्रीस पहुंच चुके हैं. उनका यहां एक दिन का दौरा है. यहां वह ग्रीस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. सुरक्षा से लेकर आपसी सहयोग तक यहां कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने बुधवार को चांद पर मिशन चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग करा कर इतिहास रच दिया था. इस मिशन की कामयाबी के बाद भारत चांद के साउथ पोल में जाने वाला पहला देश बन गया है.

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी थी बधाई

चांद पर इतिहास रचने के समय का पीएम मोदी भी गवाह बने थे. उस समय वह भले विदेश में थे, लेकिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर उन्होंने देशवासियों को बधाई दी थी और देश के नाम अपना संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि, “यह विकसित भारत का शंखनाद है. भारत की यह उड़ान चंद्रयान से भी आगे जाएगी. पीएम ने इस दौरान सूर्य मिशन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जल्द ही इसरो आदित्य एल-1 मिशन भी लॉन्च करेगा, जिससे सूर्य का विस्तृत अध्ययन किया जा सकेगा. इसके बाद शुक्र और सौरमंडल के सामर्थ्य को परखने के लिए दूसरे अभियान भी शुरू किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Video: “हम तो पहले से चांद पर रह रहे”, मिशन चंद्रयान की सफलता पर पाकिस्तानी शख्स ने क्यों कहा ऐसा…जवाब सुनकर हंसी से लोटपोट जाएंगे आप

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब चांद से जुड़े मिथक भी बदल जाएंगे. इसके साथ ही नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएंगी. पहले कहा जाता था कि चंदा मामा दूर के..लेकिन अब लोग कहेंगे चंदा मामा बस एक टूर के….

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital