Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bharat jodo Yatra: राहुल गांधी तीसरे दिन ही छोड़ने वाले थे ‘भारत जोड़ो यात्रा’? केसी वेणुगोपाल ने किया बड़ा खुलासा

KC Venugopal: केसी वेणुगोपाल ने बताया “प्रियंका गांधी ने भी इस बात की घोषणा कर दी थी कि शायद राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा गंभीर दर्द की वजह से छोड़नी पड़ सकती है”

rahul

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Bharat Jodo yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो चुकी है लेकिन अब इससे जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की प्रतिबद्धता की तारीफ करते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के शुरू होने के तीसरे ही दिन राहुल घुटने की गंभीर समस्या का सामना कर रहे थे उन्हें घुटने में काफी दर्द हो रहा था, वह समय उनके लिए काफी मुश्किल भरा था.

उन्होंने आगे बताया कि कई बार ऐसी स्थिति सामने आई जब राहुल गांधी घुटने की समस्या का सामने कर रहे थे. तब उन्होंने सोचा उनकी जगह कोई और यात्रा का नेतृत्व करे.

प्रियंका गांधी ने कर दी थी घोषणा

केसी वेणुगोपाल ने बताया “प्रियंका गांधी ने भी इस बात की घोषणा कर दी थी कि शायद राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा गंभीर दर्द की वजह से छोड़नी पड़ सकती है और किसी अन्य वरिष्ठ नेता को यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. दरअसल, केरल के भारत जोड़ो यात्रियों को सम्मानित करने के लिए राज्य में कांग्रेस मुख्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में वेणुगोपाल ने बताया, “कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के तीसरे दिन, केरल में प्रवेश करने पर उनके (राहुल गाधी) घुटने का दर्द बढ़ गया था. एक रात उन्होंने मुझे अपने घुटने के दर्द की गंभीरता के बारे में बताने के लिए बुलाया और उनकी जगह किसी और नेता को अभियान की कमान संभालने का सुझाव दिया.”

यह भी पढ़ें-   Jaya Bachchan: गुस्से में जया बच्चन ने सदन में सभापति को दिखाई उंगली तो मचा बवाल, बीजेपी ने बताया अहंकार में चूर

‘हम सभी हाथ जोड़कर उनके ठीक होने की कामना कर रहे थे’

कार्यक्रम के दौरान वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी के बिना यात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए अकल्पनीय थी. उन्होंने कहा “मुझे प्रियंका गांधी का फोन आया था और राहुल गांधी के घुटने में बढ़ते दर्द के बारे में बताया. तब हम सभी हाथ जोड़कर उनके ठीक होने की कामना कर रहे थे. इसके बाद राहुल गांधी ने एक फिजियोथेरेपिस्ट का सुझाव दिया, जिन्हें उनकी मेडिकल टीम में शामिल किया गया और उनका इलाज किया. वेणुगोपाल ने समारोह में कहा, ईश्वर की कृपा से उनका दर्द ठीक हो गया.”

बता दें की भारत जोड़ो यात्रा 7 सिंतबर 2022 से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर में इसका का समापन हुआ था. चार महीने तक चली इस यात्रा ने करीब 4 हजार किलोमीटर का सफर तय तक अपनी महत्वाकांक्षी 145 दिनों की यात्रा को पूरा किया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital