Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajasthan Elections: कांग्रेस को झटका, सचिन पायलट की करीबी नेता BJP में हुईं शामिल, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

Rajasthan: ज्योति खंडेलवाल को बीजेपी अब विधानसभा चुनाव में उतार सकती है. वह करीब 20 साल से कांग्रेस के लिए काम कर रही थीं.

ज्योति खंडेलावाल ने बीजेपी में शामिल

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते सभी पार्टियां दूसरी पार्टी के नेताओं को अपने पाले में करने में लगी हुई हैं. इस सिलसिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. खासकर सचिन पायलट को. क्योंकि पार्टी की वरिष्ठ नेता और सचिन पायलट की करीबी पूर्व मेयर ज्योति खंडेलावाल ने चुनाव से ठीक पहले पार्टी को झटका दे दिया है. उन्होंने अन्य कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ बीजेपी को जॉइन कर लिया है. बता दें कि ज्योति खंडेलवाल पार्टी की बड़ी नेता हैं उन्होंने कांग्रेस की तरफ से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें हार हाथ लगी थी. इस बार भी वह हवामहल सीट से दावेदारी कर रही थीं.

ज्योंति खंडेलवाल ने राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की है. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, “आज ज्योति खंडेलवाल, चंद्रशेखर बैद, नंदलाल पूनिया,समेत अन्य बड़े नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली है.

कांग्रेस पर हमला

चंद्र प्रकाश ने सभी नेताओं के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि चंद्र शेखर बैद विधायक रहे हैं. नंदलाल पूनिया भी राजगढ़ से कई बार विधायक रहे हैं. ज्योति खंडेलवाल जयपुर से मेयर रही हैं. हरी सिंह सारण, सांवरमल महरिया, पूर्व आईपीएस अफसर केसर सिंह शेखावत, पूर्व आईपीएस अधिकारी भीम सिंह ने भी बीजेपी जॉइन की है. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने कुछ गारंटियां दी हैं. आज प्रदेश की जनता उनसे पूछ रही हैं कि किसानों की कर्ज माफी की गारंटी का क्या हुआ महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी का क्या हुआ. राजस्थान के विकास की गारंटी का क्या हुआ.

बीजेपी बना सकती है प्रत्याशी

ज्योति खंडेलवाल को बीजेपी अब विधानसभा चुनाव में उतार सकती है. वह करीब 20 साल से कांग्रेस के लिए काम कर रही थीं. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था. हालांकि लोकसभा के चुनाव में मौका दिया. उन्होंने जयपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं. हाल ही में उन्होंने वसुंधरा राजे की तारीफ की थी. इसके बाद वह चर्चा में छायी रहीं और उन्होंने अब बीजेपी जॉइन पर कर ली. कहा जा रहा है कि पार्टी उन्हें किशनपोल सीट से प्रत्याशी बना सकती है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital