Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Tamil Nadu: DMK नेता दयानिधि मारन का उत्तर भारतीयों पर विवादित बयान- ‘ये लोग तमिलनाडु में साफ करते हैं टॉयलेट’

DMK MP Dayanidhi Maran: उत्तर भारतीयों को लेकर डीएमके के एक और नेता दयानिधि मारन के भी बोल बिगड़ते हुए नजर आए. मारन ने ह‍िंदी पट्टी के राज्‍यों बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को लेकर एक बार फ‍िर व‍िवाद‍ित बयान देकर राजनीत‍िक बहस का मुद्दा खड़ा कर द‍िया है.

DMK MP Dayanidhi Maran

डीएमके सांसद दयानिधि मारन

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

DMK MP Dayanidhi Maran on Hindi Language: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके के नेताओं के बिगड़े बोल थम नहीं रहे. अब डीएमके सांसद दयानिधि मारन का उत्तर भारतीयों को लेकर विवादित बयान आया है. दयानिधि मारन ने कहा, “…जो केवल हिंदी सीखते हैं, जैसे यूपी.. बिहार के लोग, वो तमिलनाडु आकर सड़कों और शौचालयों को साफ करते हैं…”

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया का कहना है​ कि डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया है. भाटिया के मुताबिक, “डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने कहा— हिंदी भाषी लोग हमारे लिए सड़कें साफ कर रहे हैं और शौचालय साफ कर रहे हैं”

भाजपा के बिहार से सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, “क्या नीतीश कुमार और लालू यादव हिंदी भाषी लोगों पर अपने गठबंधन सहयोगी की राय से सहमत हैं? उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि डीएमके और इंडिया ब्लॉक को हिंदी भाषी लोगों के प्रति इतनी नफरत क्यों है.”

https://twitter.com/Shehzad_Ind/status/1738511484882403333?

इससे पहले संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान डीएमके सांसद सेंथ‍िल कुमार ने भी उत्तर भारत के राज्यों को गौमूत्र राज्य बता दिया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital