Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: मीडिया से भाग रहे मनीष दुबे का नया वीडियो आया सामने, ज्योति मोर्य के पति पर लगा दिया उल्टा आरोप, पूछा यह सवाल

SDM Jyoti Maurya: वायरल वीडियो में मनीष दुबे आलोक मौर्य पर आरोप लगा रहे है की ज्योति मौर्य को पढ़ाने लिखाने की बात करने वाला ये ही बता दो कि यूपीपीसीएस (UPPCS) में कितने पेपर होते हैं.

manish Dubey

मनीष दुबे

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

Manish Dubey: एसडीएम ज्योति मौर्य मामले में अब एक और वीडियो निकल कर सामने आया है. सोशल मीडिया पर लगातार (पति, पत्नी और वो) मामले का एंगल देते हुए ज्योति मौर्य, आलोक मौर्य और मनीष दुबे के लव ट्रायंगल की चर्चा हो रही है. ऐसे में अब मनीष दुबे का एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें मनीष दुबे ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य पर उल्टा आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. मनीष दुबे इस वीडियो में कह रहे हैं कि “जो ज्योति मौर्य को पढ़ाने-लिखाने की बात कर रहा है वो ये तक नहीं बता सकता कि यूपीएससी में कितने पेपर होते हैं.”

सभ्य समाज के नियम होते है, माना जाता है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग उसका जरूर पालन करेंगे और जब पति पत्नी और वो का मामला सामने आता है तो पति पत्नी के बीच का तीसरा वो सभी चीजों से दूरी बनाते हुए दिखाई देता है, लेकिन एक जिम्मेदार पद पर बैठे हुए मनीष दुबे की आंखों पर इश्क इतना सर चढ़कर बोल रहा है कि वह बिना कुछ सोचे समझे वीडियो में उल्टा आलोक मौर्य पर ही आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- SDM ज्योति मौर्य और मनीष दुबे का क्या है रिश्ता ? सवाल पर भड़के महोबा जिला कमांडेंट, बोले- जबरदस्ती नहीं

आलोक मोर्य से पूछा सवाल

वायरल वीडियो में मनीष दुबे आलोक मौर्य पर आरोप लगा रहे है की ज्योति मौर्य को पढ़ाने लिखाने की बात करने वाला ये ही बता दो कि यूपीपीसीएस (UPPCS) में कितने पेपर होते हैं. शायद मनीष दुबे को यह पता नही है कि अगर माता-पिता बच्चे को पढ़ा कर बड़ा करते हैं उसको किसी पद तक पहुंचाते हैं तो ऐसे में माता-पिता उस पद तक की हर एक चीज को नहीं जानते.

लेकिन माता-पिता अपनी पूरी गाढ़ी कमाई लगाकर बच्चों को पढ़ाते है और आलोक मौर्य ने भी वही किया उसने अपनी पत्नी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए उसे पढ़ाया लिखाया जिसके बाद आज ज्योति मौर्य एसडीएम बन गई, लेकिन यह बात शायद मनीष दुबे को नहीं गवारा हो रही है. तभी तो मनीष दुबे उल्टा खुद ही वायरल वीडियो में आलोक मौर्य के ऊपर सवाल उठाते हुए दिख रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital