Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“नया नेतृत्व लाने की सोच रहे PM मोदी”, चुनाव में टिकट मिलने के बाद क्या हैं सासंद राज्यवर्धन सिंह राठौर के इशारे ?

Rajasthan: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र प्रदेश में नया बदलाव और नया नेतृत्व लाने की सोच रहे हैं. ताकि राजस्थान भी उनके ‘अमृत काल’ मिशन में भागीदार बन सके.

राज्यवर्धन सिंह राठौर (फोटो फाइल)

Rajathan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली प्रत्याशियों की सूची में जारी कर दी है. इसमें तमाम ऐसे नाम हैं जो नए चेहरे हैं. इसके अलावा पार्टी ने 7 सासंदों को मैदान में उतारा गया है. हालांकि इस लिस्ट के सामने आने के बाद से ही सियासी बवाल भी मचा हुआ है. यह सूची सामने आने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबियों से दूरी बना है और प्रत्याशियों की सूची में कई राजे के करीबियों के टिकट काटे गए हैं. इन्हीं में से एक सीट झोटवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी राजपाल सिंह शेखावट झोटवाड़ा सीट से टिकट मिलने की उम्मीद कर रहे थे. ऐसे में उनकी जगह पार्टी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan singh rathore) को मैदान में उतारा है.

अब हाल ही में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र प्रदेश में नया बदलाव और नया नेतृत्व लाने की सोच रहे हैं. ताकि राजस्थान भी उनके ‘अमृत काल’ मिशन में भागीदार बन सके.

‘रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की’

दरअसल बीजेपी ने 41 उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है उसमें राठौड़ को जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. जयपुर ग्रामीण से सांसद राठौड़ ने यह भी कहा कि मोदी ने देश में रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की है. उन्होंने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में नया नेतृत्व लाने की सोच रहे हैं, क्योंकि राजस्थान जो इतने बरसों से पिछड़ा हुआ राज्य है. वह प्रधानमंत्री के ‘अमृतकाल मिशन’ में पूरा भागीदार बने और एक तरह से नेतृत्व करे.” उन्होंने कहा कि यहां का सक्षम युवा देश के साथ आगे बढ़े यही प्रधानमंत्री चाहते हैं.

झोटवाड़ा सीट से पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत के समर्थन में प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राठौड़ ने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी को आगे बढ़ने का मौका देती है. उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि आज किसी को अवसर मिला है, कल किसी और को अवसर मिलेगा.’

यह भी पढ़ें- लाशों के साथ बर्बरता, चारों तरफ बिखरा सामान…तस्वीरों में देखें Hamas की हैवानियत

सचिन पायलट पर तंज

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले शेखावत झोटवाड़ा सीट से टिकट की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन जब भाजपा ने वहां से राठौड़ को मैदान में उतारा तो राजपाल के समर्थकों ने उन्हें टिकट देने की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. राठौड़ ने आगे कहा, ‘मैं मानता हूं कि भाजपा ही वो पार्टी है जो अवसर देती है आगे बढ़ने का. हो सकता है आज किसी को अवसर मिला है, कल किसी और को अवसर मिलेगा। ये भी भाजपा में ही संभव है कि अवसर मिल जाता है.’’

उन्होंने राजपाल शेखावत का नाम लिए बिना कहा, “लेकिन अगर कोई सचिन पायलट (अपने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत का नेतृत्व करने वाले कांग्रेस नेता) की तरह अति महत्वाकांक्षी हो जायेगा तो बार बार अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारेगा.”

– भारत एक्सप्रेस


			  
			

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital