Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rahul Gandhi: जब सही लड़की मिलेगी, कर लूंगा शादी- राहुल गांधी ने बताया उनकी ‘जीवन साथी’ में क्या होनी चाहिए खूबियां

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें जब कोई इंटेलिजेंट लड़की मिल जाएगी तो वे शादी कर लेंगे. उन्होंने जोर देकर इस बात को कहा कि लड़की इंटेलिजेंट होनी चाहिए.

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो ट्विटर)

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. पहले उनकी टी-शर्ट और दाढ़ी को लेकर काफी ज्यादा बातें हुई. वहीं अब राहुल गांधी ने ये बता दिया है कि वो कैसी लड़की से शादी करेंगे. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं.  दरअसल राहुल गांधी ने एक निजी चैनल से खुलकर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने कॉलेज से लेकर अभी तक का अपना अनुभव शेयर किया.

राहुल गांधी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें जब कोई इंटेलिजेंट लड़की मिल जाएगी तो वे शादी कर लेंगे. उन्होंने जोर देकर इस बात को कहा कि लड़की इंटेलिजेंट होनी चाहिए.

‘शादी तो कर लूंगा लेकिन लड़की इंटेलिजेंट हो’

राहुल गांधी ने पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए अपनी पसंद और नापसंद को भी बताया. तभी उनसे शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं शादी तो कर लूंगा लेकिन शर्त यह है कि वो लड़की इंटेलिजेंट हो. उन्होंने आगे बताया कि उनके माता-पिता की शादी बहुत ही शानदार रही थी और इसलिए विवाह के बारे में उनके ख्याल बहुत ऊंचे हैं. वे अपने लिए भी ऐसे ही किसी जीवन साथी को चाहते हैं.

ये भी पढ़ें-        Sansad Khel Mahakumbh: सांसद खेल महाकुंभ में घुसे गुंडे, खूब चले रॉड और डंडे, एक खिलाड़ी का सिर फटा

‘भारत जोड़ो यात्रा में देश की संस्कृति और खानपान महशूस किया’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बताया कि,”अपनी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान उन्होंने देश की संस्कृति और खानपान को बहुत करीब से देखा और महसूस किया है. उन्होंने यह भी बताया कि तेलंगाना जैसे कुछ राज्यों में मसालेदार खाने का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है. राहुल ने कहा कि अपनी भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने साफ महसूस किया कहा कि कल्चर केवल राज्यों की सीमा पर ही नहीं बल्कि राज्यों के भीतर भी बदलता है.

राहुल गांधी को खाने में तंदूरी खाना पसंद

राहुल गांधी ने बताया कि उनको खाने में तंदूरी खाना बहुत पसंद है. इसलिए चिकन टिक्का, सीख कबाब और आमलेट उनको पंसद है. राहुल गांधी ने कहा कि वे कंट्रोल डाइट लेते हैं और मिठाइयों से बचते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि उनको खाने में कटहल और मटर नापंसद है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital