Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

World AIDS Day: 2030 तक दुनिया से खत्म हो जाएगा एड्स? UN की रिपोर्ट में खुलासा

World AIDS Day: हर साल 1 दिसंबर को ‘विश्व एड्स दिवस’ मनाया जाता है. क्या दुनिया एचआईवी के कारण होने वाली घातक बीमारी पर सफलतापूर्वक काबू पा सकती है?

विश्व एड्स दिवस

विश्व एड्स दिवस

World AIDS Day: दुनियाभर में हर साल दिसंबर की शुरुआत आज यानि कि 1 तारिख को ‘वर्ल्ड एड्स डे’ मनाया जाता है. खतरनाक बीमारी के बारे में विश्व के लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल यह दिवस सेलिब्रेट किया जाता है. इसके तहत कई प्रोग्राम आयोजित किए जाते है जिससे लोगों को इस बारे में जानकारी दी जा सके. इस वर्ष भी एक नई थीम के साथ यह दिवस मनाया जाएगा. इसी मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुनिया में 2030 तक एड्स को कैसे समाप्त कर सकते है.

2030 तक कैसे खत्म हो सकता है एड्स?

‘वर्ल्ड एड्स डे’ पर लोगों को इस घातक बीमारी के बारे में जागरूक किया जाता है. आज भी एड्स को लेकर लोगों के मन में कई सारे सवाल है. यही वजह है कि इस बीमारी को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने की जरूरत है. इस साल संयुक्त राष्ट्र संस्था ने विश्व एड्स दिवस की थीम ‘समुदायों को नेतृत्व करने दें’ रखी है. इसका मतलब है कि साथ में आकर एड्स को खत्म कर सकते हैं. यूएन एड्स का मानना है कि ‘समुदायों के नेतृत्व से दुनिया से एड्स को खत्म किया जा सकता है.

ये भी पढे़ें:सास को देख कर Katrina Kaif ने किया ऐसा रिएक्ट, Video हुआ वायरल, फैंस ने कहा- बेस्ट बहू है!

UN की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

वैश्विक स्तर पर इस बीमारी से लड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसे UNAIDS के नाम से भी जाना जाता है. इस कार्यक्रम का मकसद 2030 तक इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म कर देना है. 1996 में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी. UN एड्स को खत्म करने के लिए कई प्रयास कर रहा है. अपनी शुरुआत के समय से ही UN एड्स ने कहा है कि समुदाय के नेतृत्व से दुनिया में इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है.

हाल ही में यूएनएड्स ने विश्व एड्स दिवस की रिपोर्ट का खुलासा किया है. इस रिपोर्ट में यह बात कही गई कि साल 2030 तक “एड्स को अभी खत्म किया जाना संभव है, अगर इस दिशा में सही से प्रयास किया जाएं तो इस बीमारी को खत्म किया जा सकता है. रिपोर्ट की माने तो दुनिया भर में 39 मिलियन लोग एचआईवी से पीड़ित हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital