Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

World Cup 2023: ये दोनों टीमें खेलेंगी विश्व कप का फाइनल, ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी से पूछा गया था की विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले कौनसी दो टीमें होंगी. इस पर उन्होंने कहा कि तो ऑस्ट्रेलियाई टीम में मजबूत खिलाड़ी होने के नाते मैं उनका समर्थन करता हूं.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज शेन वॉटसन (फोटो फाइल)

World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला गया. इस मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया. वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया था और kl Rahul को टीम का कप्तान बनाया गया है, इसके बावजूद भी भारत ने टीम ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल की.

वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान महान बल्लेबाज शेन वॉटसन (Shane Watson) ने वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए दो टीमों की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा की वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के सामने कई समस्याएं है, उसकी कई खिलाड़ी चोट और अन्य कारणों की वजह से बाहर चल रहे हैं.

वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया की टीम में कुछ कमियां

स्टार स्पोर्ट्स के ‘मिशन वर्ल्ड कप’ के लिए स्टारकास्ट के स्पेशल एपिसोड में भारत के स्टार पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी शेन वॉटसन मौजूद थे. दोनों ने वर्ल्ड कप को लेकर अपनी अपनी राय रखी. दरअसल मिशन वर्ल्ड कप के कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी से पूछा गया था की विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले कौनसी दो टीमें होंगी. इस पर उन्होंने कहा कि तो ऑस्ट्रेलियाई टीम में मजबूत खिलाड़ी होने के नाते मैं उनका समर्थन करता हूं. उन्होंने कहा कि विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के सामने कुछ परेशानियां जरूर आई, लेकिन ऐसे में टीम में चुने गए खिलाड़ी अच्छी तरह से जानते हैं कि क्रिकेट के बड़े आयोजनों में किस तरह से आगे बढ़ना है.

यह भी पढ़ें-  Asian Games: चीन ने फिर चली चाल, अरुणाचल के 3 खिलाड़ियों को नहीं दिया वीजा, भारत ने उठाया ये कदम

भारत को मिलेगा फायदा

इसके बाद वॉटसन ने भारत की टीम के बारे में बात करते हुए कहा कि विश्व कप भारत में हो रहा है तो उनको इसका फायदा मिलेगा क्योंकि वह यहां कन्डीशन को अच्छे से जानते हैं. इसके अलावा भारत के गेंदबाज अच्छे फॉर्म में हैं. शमी और सिराज अच्छा प्रदर्शन कर रहे वहीं कुलदीप यादव ने भी अपनी गेंदबाजी में सुधार किया है. वॉटसन के मुताबिक भारत का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में हैं. इसके चलते वह फाइनल में पहुंचने की क्षमता रखता है. वहीं मुझे ऐसा लगता है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शानदार फाइनल देखने को मिलेगा.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital