ईंधन बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम; अब जज करेंगे कार-पूलिंग, आधा स्टाफ करेगा वर्क फ्रॉम होम!
Supreme Court Work from Home: ईंधन बचाने और कामकाज को आधुनिक बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नया सर्कुलर जारी किया है. इसके तहत जजों के लिए कार-पूलिंग और 50% स्टाफ के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य किया गया है, जबकि कुछ दिनों की सुनवाई पूरी तरह ऑनलाइन होगी.
सेहत से समझौता बर्दाश्त नहीं! बाजार में चुपके से आ रहे जीएम फूड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मची हलचल
सुप्रीम कोर्ट ने बिना राष्ट्रीय नीति के बाजार में बेचे जा रहे जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) खाद्य पदार्थों के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है. वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट को बताया कि पिछले आदेशों के बावजूद जीएम फूड धड़ल्ले से बाजार में आ रहा है.
उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की कुलदीप सेंगर की जमानत, हाई कोर्ट से कहा- 2 महीने में करो फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने हाई कोर्ट को दो महीने के भीतर इस मामले पर नए सिरे से सुनवाई कर फैसला करने का आदेश दिया है.
‘PM के खिलाफ नहीं जा सकता मंत्री…’ चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 2023 के कानून पर उठे सवाल
Election Commissioner appointment process: पूर्व आईएएस एसएन शुक्ला और अन्य याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को 'एकतरफा' बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें कैबिनेट मंत्री और पीएम की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं.
कपूर खानदान की ‘महाभारत’: सुप्रीम कोर्ट ने आरआईपीएल में निदेशकों की नियुक्ति पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने कपूर परिवार के आपसी विवाद में आरआईपीएल (RIPL) के बोर्ड में नए निदेशकों की नियुक्ति पर दो महीने की रोक लगा दी है. दिवंगत संजय कपूर की मां और पत्नी के बीच चल रही इस कानूनी लड़ाई में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि पक्षकार ईमानदारी से मध्यस्थता नहीं करेंगे तो सीधे सुनवाई होगी.
IPAC मामला: 22 मई तक सुनवाई टली, ‘संवैधानिक विफलता’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Supreme Court Case: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल आईपैक मामले की सुनवाई 22 मई तक टालते हुए 'संवैधानिक तंत्र की विफलता' पर अहम टिप्पणी की.
क्या बंगाल हिंसा के दोषियों को मिलेगी सजा? सुप्रीम कोर्ट में जुलाई में होगी सीबीआई जांच पर अहम सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट जुलाई में पश्चिम बंगाल के 2018 पंचायत चुनाव के बाद हुई हिंसा की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा. बीजेपी नेता गौरव भाटिया द्वारा दायर इस याचिका में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हत्या और हिंसा के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
क्या बच्ची के साथ ऐसा बर्ताव होता है? गुरुग्राम पुलिस की संवेदनहीनता पर बिफरा सुप्रीम कोर्ट
Gurugram Child Abuse Case: गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को 'असंवेदनशील' बताते हुए SIT जांच पूरी होने पर उसे कार्यमुक्त कर दिया है. अब पॉक्सो कोर्ट की सीनियर महिला जज इस संवेदनशील मामले की आगे की सुनवाई करेंगी.
40,000 करोड़ का बैंक फ्रॉड: अनिल अंबानी मामले में जुलाई में होगी सुनवाई, SC ने कहा- ‘जांच में कमी हुई तो करेंगे दखल’
Supreme Court Case: दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी और रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) से जुड़े 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित बैंक फ्रॉड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई जुलाई के लिए तय की है. जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने स्पष्ट किया कि कोर्ट फिलहाल चार्जशीट के दाखिल होने का इंतजार करेगा और जांच में कमी पाए जाने पर ही हस्तक्षेप करेगा.
लखीमपुर खीरी कांड: सुप्रीम कोर्ट की दोटूक- ‘गवाहों को न धमकाया जाए, ट्रायल की सुस्ती बर्दाश्त नहीं’
Lakhimpur Kheri Violence Case: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए निचली अदालत को गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रायल में तेजी लाने का निर्देश दिया है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मामले की धीमी प्रगति पर अपनी निराशा व्यक्त की है.







