Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: BJP के खिलाफ ‘पोल-खोल’ अभियान चलाएगी समाजवादी पार्टी, चुनाव में व्यापारियों को साथ लेकर चलने की बनाई रणनीति

Samajwadi Party: समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि, “समाजवादी व्यापार सभा से जुड़े व्यापारी और नेता पूरे प्रदेश के हर जिले में व्यापारी चौपाल का आयोजन करेंगे.”

प्रेसवार्ता करते अखिलेश यादव (फोटो फाइल)

Lok Sabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है. इस बार सपा व्यापारियों को भी साथ लेकर चलने की मुहिम चलायेगी. समाजवादी व्यापार सभा, पूरे प्रदेश के हर जिले में व्यापारियों के बीच बीजेपी के व्यापारी विरोधी चेहरे को उजागर करते हुए लोकसभा चुनाव में पोल खोल अभियान चलाकर भाजपा के सफाए की मुहिम चलाएगी. समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि, “समाजवादी व्यापार सभा से जुड़े व्यापारी और नेता पूरे प्रदेश के हर जिले में व्यापारी चौपाल का आयोजन करेगी.”

उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान जीएसटी के नाम पर व्यापारियों के हुए उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, लूट, पुलिस बर्बरता और महंगाई सहित मुख्य मुद्दों के खिलाफ बाजारों में जाकर व्यापारी चौपालों और परिचर्चाओं का आयोजन होगा. इसके साथ ही बीजेपी सरकार के व्यापारी विरोधी चेहरे को उजागर करेंगे और भाजपा की तानाशाही, झूठ और उत्पीड़न के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएंगे.

GST, STF और पुलिस से व्यापारियों को किया रहा प्रताड़ित

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने यह भी कहा कि व्यापारियों को कभी जीएसटी के नाम पर और कभी एसटीएफ और पुलिस के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है. व्यापारियों पर सुनियोजित फर्म सत्यापन के नाम पर छापेमारी से पूरे प्रदेश के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. सपा का कहना है कि व्यापारी अब उत्तर प्रदेश से पलायन को मजबूर है और नया निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करने को तैयार नहीं है.

यह भी पढ़ें-  “किंग कोहली मेरे लिए भगवान, मैं उनके साथ मुलाकात को शब्दों में बयां नहीं कर सकती”, जानिए इस महिला खिलाड़ी ने विराट के लिए और क्या कहा…

वहीं लोकसभा चुनाव की रणनीतियों को देखते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साफ कर दिया था कि इस बार एनडीए को पीडीए हराएगा. उन्होंने कहा था कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक मिलकर इस बार भारतीय जनता पार्टी का सफाया करेंगे. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि इस बार वह किस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital