Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“आप जो चाहे हमें बुला लें मोदीजी, लेकिन हम INDIA हैं”, राहुल गांधी ने PM मोदी पर किया पलटवार

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी. हम भारत (I.N.D.I.A ) हैं. हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे.”

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: राहुल गांधी, नेता कांग्रेस (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi Attack on PM Modi: मणिपुर हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उनके विपक्षी गठबंधन वाले बयान पर पलटवार किया है. दरअसल पीएम ने I.N.D.I.A पर करारा हमला बोलते हुए कहा था कि नाम रखने से क्या होता है. अंग्रेजों ने भी ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम में इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडियन है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि आप कुछ भी कर लीजिए. हम इंडिया हैं.

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी. हम भारत (I.N.D.I.A ) हैं. हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे. हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे. हम वहां के लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे.”

सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने राहुल पर किया पलटवार

राहुल गांधी के बयान के बाद असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार करते हुए लिखा कि, “मिस्टर गांधी, यह पूर्वाग्रह ही वास्तव में I.N.D.I.A की समस्या है. केवल मणिपुर के खिलाफ बोलें और दूसरों राज्यों के लिए बोलने वालों को सजा करें. भारत में हम सबकी निष्ठा है. प्रत्येक नागरिक के प्रति उतरदायित्व है.  चाहे वह मणिपुर हो, राजस्थान या पश्चिम बंगाल या असम.. उन्होंने आगे लिखा कि भारत जीतेगा, भारत को जीतना है.”

विपक्ष के नेताओं ने भी बोला था हमला

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी पीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि, “आप कांग्रेस विरोध में इतने अंधे हो गए कि इंडिया से ही नफरत करने लग गए. सुना है आज कुंठा में आ कर आपने इंडिया पर ही हमला बोल दिया. वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने कहा, बीजेपी के हाफिज सईद और ओसामा बिन लादेन से करीबी रिश्ते हैं. इसलिए पीएम उन्हें याद कर रहे. पीएम के पूर्वज अंग्रेजों से मिले हुए थे, इसलिए उन्हें ईस्ट इंडिया कंपनी याद आ रही है.”

पीएम मोदी ने I.N.D.I.A पर बोला था हमला

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA पर हमला बोलते हुए कहा था कि, “INDIA गठबंधन देश में अब तक का सबसे दिशाहीन गठबंधन है. उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता है. पीएम ने आगे यह भी कहा कि विपक्ष को लंबे समय तक के लिए सत्ता में नहीं आना है. वो बिखरा हुआ पड़ा है.

रविशंकर प्रसाद ने भी बोला हमला

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी हमला बोलते हुए कहा कि, “वे (विपक्ष) मान चुके हैं कि उन्हें सत्ता में नहीं आना. पीएम ने एक टिप्पणी की है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस अंग्रेज ने बनाया था. ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था. आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं, इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं.”

– भारत एक्सप्रेस

 

श्री गांधी, यह अंतर्निहित पूर्वाग्रह ही वास्तव में I.N.D.I.A की समस्या है। केवल मणिपुर के खिलाफ बोलें और दूसरों के लिए बोलने वालों को दंडित करें।

भारत में, हमारी निष्ठा प्रत्येक नागरिक के प्रति है – चाहे वह मणिपुर हो, या राजस्थान या पश्चिम बंगाल या असम में हो

भारत जीतेगा, भारत को जीतना है

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital