Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Encounter in Pulwama: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों को किया ढेर, टॉप कमांडर भी शामिल, मुठभेड़ जारी

Jammu and Kashmir: कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलवामा के लारो परिगाम इलाके में मुठभेड़ हो रही है.

पुलवामा में सेना ने दो आतंकियों को ढेर (फोटो ani)

Pulwama Encounter: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ जारी है. सुत्रों के हवाले से खबर है कि इस मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों मार गिराया है, जिसमें एक टॉप कमांडर बताया जा रहा है. रविवार रात से सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. जानकारी के मुताबिक, सेना को यहां आतंकवादियों के छुपे होने की खुफियां जानकारी मिली थी. कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलवामा के लारो परिगाम इलाके में मुठभेड़ हो रही है.

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों को कश्मीर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद 5 अगस्त से सेना की राष्ट्रीय राइफल्स इकाई और जम्मू कश्मीर पुलिस मिलकर संयुक्त अभियान चला रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital