Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इजरायल-हमास युद्ध में यूक्रेन की एंट्री! हथियार कर रहा सप्लाई, हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो में हमास के लड़ाके अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि आज यूक्रेन से हथियारों की खेप पहुंच गई, जिसके लिए हम यूक्रेन की सेना और राष्ट्रपति जेलेंस्की का शुक्रिया अदा करते हैं.

गाजा पर इजरायल की बमबारी जारी

गाजा पर इजरायल की बमबारी जारी (फोटो फाइल)

Hamas Israel War: इजरायल-हमास की जंग अब काफी भयावह रूप ले चुकी है. दोनों की तरफ से एक दूसरे पर अंधाधुंध बमबारी, रॉकेट, फायरिंग की जा रही है. वहीं इस युद्ध में कई अन्य देश भी इजरायल को सीधा समर्थन कर रहे हैं. यहां तक कि रिपॉर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने इजरायल की मदद के लिए कई हथियार उसके लिए भेज रहा है. यहां तक तो तस्वीर साफ थी, लेकिन अब इस युद्ध में एक नए देश की एंट्री हो गई. यह वो देश जो पहले से ही रूस के खिलाफ जंग लड़ रहा है. इजरायल की खुफिया एजेंसी को पता चला है कि इस युद्ध में यूक्रेन हमास का समर्थन कर रहा है.

दअसल एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की खुफिया एजेंसी को एक वीडियो हाथ लगा है, जिसमें हमास के कुछ लोग यूक्रेन का आभार जता रहे हैं. यह वीडियो एक मिनट की है.

यह भी पढ़ें- Lewiston Shooting: अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग, 22 की मौत, दर्जनों घायल; संदिग्ध की तस्वीरें जारी

‘यूक्रेन भी हमारी तरह आजादी की लड़ाई लड़ रहा’

इसमें वीडियो में हमास के लड़ाके अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि आज यूक्रेन से हथियारों की खेप पहुंच गई, जिसके लिए हम यूक्रेन की सेना और राष्ट्रपति जेलेंस्की का शुक्रिया अदा करते हैं. इस वीडियो में हमास के लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन भी हमारी तरह आजादी की लड़ाई लड़ रहा है. हम उसके हथियारों की मदद से यहूदियों के खिलाफ जंग जरुर जीतेंगे.

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री ने पहले ही कही थी ये बात

बता दें कि रूस पहले ही नाटो पर यह आरोप लगा चुका है कि नाटो देशों से यूक्रेन को मिले हथियार हमास तक पहुंच चुके हैं. रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेडवेदेव ने यह बात कही थी, वहीं इजरायल की सुरक्षा एजेंसियों को भी अब ऐसा ही शक होने लगा है. उन्होंने पश्चिमी देशों से यूक्रेन को भेजे गये हथियार ब्लैक मार्केट में उपलब्ध होने की बात कही है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital