Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए PM मोदी का धरती पर आगमन हुआ”, चुनाव में जीत के बाद बोले CM शिवराज

CM Shivraj Singh Chouhan: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हमेशा से राम मंदिर बनाने के नाम पर कहते थे कि तारीख नहीं बताएंगे.

शिवराज सिंह चौहान

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश चुनाव में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की है. पार्टी अभी तक प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर लगातार मंथन किया जा रहा है. हालांकि खुबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि प्रदेश में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हिंदवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. सीएम शिवराज ने कहा कि भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस धरती पर आगमन हुआ है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हमेशा से राम मंदिर बनाने के नाम पर कहते थे कि तारीख नहीं बताएंगे.

भारत को विश्वगुरु बनाने के पीएम मोदी आगमन

सीएम शिवराज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस धरती पर आगमन हुआ है. हम(भाजपा) कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे तो कांग्रेसी कहते थे कि तारीख नहीं बताएंगे. वे लोग कहते थे ये कभी नहीं हो सकता लेकिन ‘मोदी है तो मुमकिन है’. 2014 से पहले पूरी दुनिया में हमारे देश की ये शान नहीं थी, लोग भारत को सम्मान की नजरों से नहीं देखते थे. अब जहां देखों सारी दुनिया में भारत का झंडा लहरा रहा है.

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर ऐसा चमत्कार हुआ है जो पहले कभी नहीं हुआ. भाजपा को 48.6% वोट मिले हैं जो इतिहास में कभी नहीं मिले. जब हम 173 सीटें जीते थे तब भी 42% वोट थे, इस बार वोट है 48.6% हैं. आपने चमत्कार कर दिया. सीएम शिवराज ने बताया कि आज से हम मिशन 29 शुरू कर रहे हैं, मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटे हैं. हम इसके लिए दिन-रात एक करेंगे.

लाड़ली बहनाओं की जीत

इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेश में अपनी जीत को लाड़ली बहनाओं की जीत बताया. उन्होंने कहा कि ये जीत लाड़ली बहनाओं की जीत है. मैं छिंदवाड़ा की सातों विधानसभा में मैं विकास की गारंटी देता हूं. विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री का यह किसी शहर में पहला दौरा है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital