Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND VS AUS Test Match: भारतीय महिला टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में हरा रचा इतिहास, 8 विकेट से रौंदा

Indian Women Team: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में टीम इंडिया को मात्र 75 रनों का टारगेट दिया था. जिसे भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

IND VS AUS: भारतीय टीम महिला क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टेस्ट मैच में हराकर इतिहास रच दिया है. मुंबई में खेले गए इस टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड को भी टेस्ट मैच हराया था. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में टीम इंडिया को मात्र 75 रनों का टारगेट दिया था. जिसे भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 219 रनों पर ऑल आउट हो गयी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ताहिल मैग्राथ ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 56 गेंदों में 50 रन बनाए. वहीं मूनी ने 40 रनों की पारी खेली.

गेंदबाजी में पूजा वस्त्रकर ने 4 विकेट झटके

भारतीय टीम की तरफ से पूजा वस्त्रकर ने 4 विकेट, स्नेह राणा ने 3 विकेट और दीप्ति शर्मा ने दो विकेट झटके. पहली पारी में भारतीय महिला गेंदबाजों ने जोरदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रलिया बल्लेबाजों को वापसी का मौका नहीं दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए रनों का पहाड़ लगा दिया. भारत ने अपनी पहली पारी में 406 रन बनाए और 187 रनों की बड़ी लीड हासिल कर ली. भारत की इस पारी में कुल 4 खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए. इसमें स्मृति मंधाना (74 रन), रिचा धोष (52 रन), जेमिमा रोड्रिग्स (73 रन) और दीप्ति शर्मा (78 रन) रन बनाए.

दूसरी पारी में गेंदबाजों का जलवा

पहली पारी में बढ़ी बढ़त के बाद भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों को ज्यादा टिकने नहीं दिया. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 261 रनों पर आउट हो गई. इसके चलते भारत को जीत के लिए सिर्फ 75 रनों का लक्ष्य मिला. जिसे भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. दूसरी पारी में स्नेह राणा ने 4 विकेट, हरमनप्रीत कौर ने 2 विकेट, गायकवाड़ ने 2 विकेट और पूजा वस्त्रकर ने एक विकेट हासिल किया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital