Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar: “अगर ब्राह्मण श्राप दे…तो पूरे कुल का नाश हो जाता है”, पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे के बयान पर मच गया बवाल

Gupteshwar Pandey: प्रदेश में अब पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के इस बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि- ब्राह्मण श्राप देता है तो पूरे कुल का नाश हो जाता है. अब इस पर अलग-अलग रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं.

Gupteshwer pandey

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे

Gupteshwar Pandey: बिहार में एक फिर जातियों को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. हालांकि इस बार किसी राजनेता ने बयान नहीं दिया है बल्कि इस बार बवाल पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के बयान के बाद शुरू हुआ है. बता दें कि गुप्तेश्वर पांडे ने आईपीएस की नौकरी छोड़कर धार्मिक प्रवचन देना शुरू किया है. उन्होंने हाल ही मैं एक ब्राह्मणों को लेकर बयान दिया है. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसके अलावा उनके बयान पर अब यूजर भी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर ने प्रवचन देते हुए कहा कि अगर ब्राह्मण श्राप देता है तो उससे पूरे कुल का नाश हो जाता है.

प्रदेश में अब पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के इस बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है. उन्होंने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही है. अब इस पर अलग-अलग रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं.

पूरे कुल का हो जाता है नाश

मधेपुरा में गुप्तेश्वर पांडे भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा कि- अगर किसी ब्राह्मण का अपमान हो जाए तो ब्राह्मण श्राप देता है. ब्राह्मण के ह्रदय में तकलीफ होती है तो, उसके श्राप से पूरे कुल का नाश हो जाता है. इसलिए हमें ब्राह्मण के क्रोध से बचना चाहिए. ये शास्त्रों में लिखा हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको ब्राह्मण अधर्मी, नीच-पतीत भी दिखाई देता हो या कुछ भी हो, लेकिन उसको क्रोध नहीं दिलाना चाहिए. उसके पूर्व जन्म की उसकी तपस्या है तभी वह ब्राह्मण कुल में पैदा हुआ है. ये कभी नहीं भूलना चाहिए. कभी भी गलती से भी, ब्राह्मण और संत का अपमान नहीं करना चाहिए. आज लोग ये बात मानते नहीं हैं.

उनके बयान पर एक मुकेश नाम के यूजर ने लिखा कि- उनका जन्म उच्च कुल में हुआ था क्योंकि उन्होंने अपने पिछले जन्म में कुछ अच्छे कर्म किये थे ? ये सिर्फ जातिवाद वाले लोग ही बोलते हैं. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ब्राह्मण भले ही बड़ा नीच हो बड़ा अधम हो. बड़ा पतित हो. कुछ भी हो ब्राह्मण के क्रोध से बचना चाहिए ‘ क्यों भाई ?? इतने अवगुणों के बाद गालियां ही मिलेगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital