Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ ने विदेशों में मचाया तहलका, भारत में रिलीज से पहले पैसों की बरसात

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. एक्टर की फिल्म को रिलीज से पहले ही विदेशों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

‘गुंटूर कारम’

‘गुंटूर कारम’

Guntur Karam Advance Booking: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) अपनी फिल्म को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं. महेस बाबू की फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस हमेशा बेसब्री से इंजतार करते हैं. साउथ स्टार (South Star) जब भी पर्दे पर एक्शन करते हुए दिखाई देते हैं तो सिनेमाघरो में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती है. इसी बीच हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गुंटूर कारम’ (Guntur Karam) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की रिलीज में अब एक हफ्ता भी नहीं बचा है कि फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं.

महेश बाबू की फिल्म ने विदेशो में मचाया तहलका

‘गुंटूर कारम’ के एडवांस बुकिंग (Advance Booking) की बात की जाए तो महेश बाबू की ये फिल्म काफी अच्छा कारोबार कर रही है. खास बात ये है कि ये फिल्म विदेशी बाजार में तहलका मचा रही है. बता दें कि ‘गुंटूर कारम’की एडवांस बुकिंग को विदेशी बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. यूके, कनाडा और अमेरिका समेत कई देशों में महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’के लिए फैंस के बीच अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें:Urvashi Dholakia: अस्पताल में भर्ती हुईं ‘नागिन 6’ फेम उर्वशी ढोलकिया, बेटे ने शेयर किया VIDEO

महेश की फिल्म ने अमेरिका के प्रीमियर की प्री-सेल्स के जरिए 2.49 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. यूके में फिल्म ने प्रीमियर के लिए 10 हजार से अधिक टिकट बेचे है. वहीं कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई अन्य देशों में भी फिल्म की लगातार एडवांस बुकिंग की जा रही है.

पहले ही दिन तोड़ डालेगी विदेशी रिकॉर्ड

महेश बाबू की आखिरी बार रिलीज हुई फिल्म सरकारू वारी पाटा ने अच्छी शुरुआत की थी. लेकिन इस फिल्म ने विदेशों में पहले ही दिन लगभग 15 करोड़ का कलेक्शन किया था. ऐसे में माना जा रहा है कि एक्टर की नई फिल्म उनकी आखिरी फिल्म का विदेशी रिकॉर्ड पहले ही दिन तोड़ डालेगी. माना जा रहा है कि ‘गुंटूर काराम’ फिल्म ने पहले ही दिन विदेशों में 25 करोड़ का कारोबार कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म एक बंपर ओपनिंग साबित होगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital