Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: “हमें पाकिस्तान जाने से कोई नहीं…”, धारा 370 पर बोले फारूक अब्दुल्ला- हम नहीं लेकर आए

फारूख अब्दुल्ला ने इसके बाद इशारों में बीजेपी पर हमला बोलते कहा कि जो लोग हमें पाकिस्तान जाने और आतंकवादियों के मिले होने का आरोप लगाते हैं. उन्हें शायद पता नहीं…

farooq abdullah

फारूख अब्दुल्ला (फोटो फाइल)

जम्मू के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने आज एक बड़ी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने धारा 370 से लेकर पाकिस्तान जाने को लेकर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हम अनुच्छेद 370 नहीं लाए. इसे 1947 में महाराजा हरि सिंह द्वारा लागू किया गया था. यह केवल इस डर से किया गया था कि विभाजन के बाद पंजाब के लोग यहां आकर बस जाएंगे और हमारे गरीब लोग इन्हें अपनी ज़मीनें बेच देंगे इन्हें बचाने के लिए उन्होंने ये कानून लाया गया. नौकरियां केवल स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित थीं. यह धारा 370 थी और आज देखिए आज पता लगा रहा है कि क्या हो रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू वालों ने 370 हटाने पर बहुत ढोल बजाए. आज उन्हें पता लग रहा है कि क्या हो रहा है. आज कहां है जम्मू के लिए नौकरियां. एक नौकरी निकली और वह भी केरल से आकर यहां बस गया. क्या यहां के लोग अब बाहर से आएंगे. यहां पुलिस के लोग बाहर से आएंगे. क्या हमारे लोग इतने गधे हैं कि वह आईजी और डीजी नहीं बन सकते?

हमें पाकिस्तान जाने से कोई रोक सकता था क्या?

फारूख अब्दुल्ला ने इसके बाद इशारों में बीजेपी पर हमला बोलते कहा कि जो लोग हमें पाकिस्तान जाने और आतंकवादियों के मिले होने का आरोप लगाते हैं. उन्हें शायद पता नहीं है कि हमारे 1500 मंत्री, स्पीकर, विधायक और कार्यकर्ता मारे गए. इसके बाद फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि जब विधानसभा पर हमला हुआ था तो भगवान ने मुझे बचाया था, क्योंकि मुझे 5 बजे ही गवर्नर ने बुलाया था. इस हमले में 40 लोग मारे गए थे. उन्होंने पाकिस्तान जाने वाले सवाल पर कहा कि अगर जाना होता तो 1947 में चले जाते, हमें कोई नहीं रोक सकता था. हम लोग हिंदुस्तानी थे, हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तानी रहेंगे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital