Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Captain Miller Film Review: आते ही छाई धनुष की ‘कैप्टन मिलर’, दिल को छू लेगी कहानी, लोगों ने बताया किलर तो फैन्स बोले…

Captain Miller Review: धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर को सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म में धनुष के धांसू अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है.

Captain Miller Film Review

कैप्टन मिलर

Captain Miller Film Review: धनुष की मोस्ट अवेटेड तमिल फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष ने 2024 की शुरुआत एक्शन के साथ की है. भारतीय और ब्रिटिश के बीच जंग को दिखाती ‘कैप्टन मिलर’ को क्रिटिक्स से तो खूब सराहना मिली है. फिल्म का विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ और महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ और ‘हनुमान’ जैसी फिल्मों के साथ क्लैश हुआ था, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. लेकिन क्या यह फिल्म दर्शकों का दिल को छू पाई है या नहीं. आइए, आपको उनके रिव्यू के बारे में बताते हैं.

आते ही छाई धनुष की ‘कैप्टन मिलर’

धनुष ने ‘कैप्टन मिलर’ में अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया है. वह लंबे बालों और बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. फिल्म में देखा जा सकता है कि धनुष अकेले ही अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए दिखते हैं. वह कभी दुश्मनों की गोलियों की बौछार करते हैं, तो कभी तेज धार तलवार से उन्हें मौत के घाट उतारते हैं. फिल्म देखने के बाद समझ आता है कि वह एक गांव को अंग्रेजों से प्रोटेक्ट कर रहे हैं और इस दौरान वह मरने से लेकर मारने की हद तक गुजर जाते हैं.

ट्विटर यूजर्स को पसंद आई ‘कैप्टन मिलर’

कैप्टन मिलर देखने के बाद ट्विटर यूजर्स ने अपने पोस्ट्स में फिल्म के कुछ क्लिप्स और टाइटल सीन्स भी शेयर किए हैं और फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. जिसमें एक ट्विटर यूजर्स ने कैप्टन मिलर को किलर बताया है.

धनुष के एक्शन सीक्वेंस की झलक दिखाते हुए एक यूजर ने कैप्शन में लिखा, किलर किलर कैप्टन मिलर, जो अब हो गई है विनर विनर. सिर्फ किलर ही नहीं, कुछ लोगों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर भी बताया है. एक ने लिखा, “कैप्टन मिलर का फर्स्ट हाफ पूरा हो गया. एक शब्द- ब्लॉकबस्टर. धनुष की एंट्री फायर थी.

क्या है कहानी

कैप्टन मिलर की कहानी 1930 के भारत पर आधारित है. कैप्टन मिलर में एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताया गया है जो ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ता है. फिल्म में धनुष एक ईमानदार क्रांतिकारी की भूमिका में हैं. फिल्म में पुलिस पर हुई बर्बता को भी दिखाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital