Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra Fire: थाणे में डोंबिवली के पास बहुमंजिला ​इमारत में लगी ऐसी भीषण आग, बालकनियां हुईं खाक VIDEO

Dombivli Fire News: महाराष्ट्र के डोंबिवली में आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई. घटनास्थल की तस्वीरें देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाएगा.

dombivli Thane maharashtra

डोंबिवली के पास खोनी पलावा में भीषण आग

Maharashtra Fire Accident Today: महाराष्ट्र में डोंबिवली के पास खोनी पलावा में एक इमारत में भीषण आग लग गई है. आग से इमारत की हर मंजिल की बालकनी धू-धूकर जलने लगी. इससे आवासीय इमारत में कोहराम मच गया.

पता चलते ही ठाणे नगर निगम ने मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भिजवाई हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटनास्थल से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों को देखकर किसी भी कलेजा कांप जाएगा.

dombivli Thane maharashtra

  • एक निगम अधिकारी ने कहा- अच्छी बात यह है कि इमारत से निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने कहा कि डोंबिवली के पास खोनी पलावा के डाऊन टाऊन इमारत में शार्ट सर्किट होने के बाद यह भीषण आग लगी.

बताया जा रहा है कि आग 7वीं मंजिल पर लगी और जल्द ही ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. गनीमत ये रही कि इमारत में तीसरी मंजिल तक ही लोग रहते हैं और आग लगने के बाद तत्काल लोगों को बाहर निकाला जाने लगा…घंटेभर से भी कम समय में यहां रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

dombivli Thane maharashtra fire

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital