Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी बोले- हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता, यहां का CM सबसे भ्रष्ट

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने असम के मौजूदा मुख्यमंत्री को देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कह डाला.

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी

Rahul Gandhi In Assam: कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी पूर्वोत्तर से पश्चिमी भारत के लिए इन दिनों अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हैं. इस यात्रा के तहत वे आज असम राज्य के जोरहाट पहुंचे. जोरहाट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वहां के मौजूदा मुख्यमंत्री को देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, “हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता है. एक समय हुआ करता था जब आप लोग बाहर नहीं निकल सकते थे. हिंसा थी, नफरत फैली हुई थी और लोगों की हत्या हो रही थी…याद रखिए कि उस समय कांग्रेस पार्टी खड़ी थी, जिसने हिंसा को खत्म किया और असम के लोगों को जोड़ा. आज भाजपा और उनका मुख्यमंत्री असम को बांटने का काम कर रहे हैं.”

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री हैं. मैं आपको और क्या बताऊं! राहुल गांधी ने असम के शिवसागर जिले में भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. वहां राहुल ने कहा- “भाजपा और RSS देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय कर रही है. हमारी भारत जोड़ा न्याय यात्रा का लक्ष्य हर धर्म, हर जाति के लोगों को एकजुट करने के साथ इस अन्याय के खिलाफ लड़ना भी है.”

यह भी पढ़िए: आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह का न्यौता, बोले- विपक्षी भाजपा से टकराएं भगवान राम या अयोध्या से नहीं

गहलोत ने कहा- यात्रा का पूरे देश में स्वागत हो रहा

कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पूरे देश में स्वागत हो रहा है. जनता को पता है कि यात्रा निकल रही है.” असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर दिल्ली में गहलोत बोले कि सुरक्षा की बात आती है तो राहुल गांधी बहुत बड़े नेता हैं लेकिन एक आम आदमी की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार की होती है.”

इससे पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोलते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुवाहाटी में कहा था, “हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है…जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest