Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jharkhand: पुलिस ने एनकाउंटर में 5 नक्सलियों को मार गिराया, दो पर था 25-25 लाख का इनाम, तीन गिरफ्तार, AK 47 भी बरामद

Jharkhand Naxalite: इससे पहले छत्तीसगढ़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था. यहां प्रदेश के उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया था.

Jharkhand Encounter

झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़ (फोटो फाइल)

Jharkhand: झारखंड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सोमवार को चतरा इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस को ये सफलता मिली है. मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया गया है. पुलिस ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि मारे गए पांच नक्सलियों में से 2 नक्सली पर 25-25 लाख रुपये का इनाम था. जबकि अन्य दो नक्सली पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. इसके अलावा पुलिस को इनके पास से 2 एके 47 बरामद हुई हैं. जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन अभी जारी है.

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था. यहां प्रदेश के उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया था.

यह भी पढ़ें-  10 साल पहले भ्रष्टाचार करने की होड़ लगी थी, आज CBI का नाम इंसाफ के ब्रांड के तौर पर लिया जाता है- डायमंड जुबली समारोह में बोले PM मोदी

इन नक्सलियों पर था इनाम घोषित

झारखंड पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच नक्सलियों में गौतम पासवान (Gautam Paswan) और चार्ली (Charli) दोनों एसएसी (SAC) सदस्य थे, जिनके ऊपर 25 लाख रुपये का इनाम था. वहीं अमर गंझू, नंदू और संजीव भुइयां उप-क्षेत्रीय कमांडर थे और इन सभी पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था.

तीन नक्सली भी हुए गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने बताया कि तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें समुंद उर्फ सुमन सिंह आंचला (42), परसराम धंगुल (55) और संजय कुमार उसेंडी (27) शामिल हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) खोमन सिन्हा ने कहा कि “नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में एक सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने एक अभियान शुरू किया और कोयलीबेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत जंगल से तीन विद्रोहियों को गिरफ्तार करने में सफल रही थी” ASP ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों का वाहनों और टावरों में आग लगाने जैसी घटनाओं में शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest