Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

VIDEO: ‘मुंह फोड़वा का’, भोजपुरी कमेंट्री के फैन हुए Virat Kohli, बोले- मस्त है यार!

Bhojpuri commentary: आईपीएल की धूम के बीच विराट कोहली भी भोजपुरी कमेंट्री के दीवाने हो गए हैं.

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli on Bhojpuri commentary: यह सिर्फ खिलाड़ियों का प्रदर्शन नहीं है जो आईपीएल 2023 को क्रिकेट फैंस के बीच लोकप्रिय बना रहा है. एक और ऐसी चीज है जो इस सीजन रोमांच का मजा डबल कर रही है. वो कुछ और नहीं बल्कि इस साल प्रेजेंटेशन का अनूठा तरीका भी है.

टूर्नामेंट के आयोजक हमेशा विश्व स्तर पर अपनी पहुंच को व्यापक बनाने और क्रिकेट के प्रति उत्साही लोगों के उत्साह को बढ़ाने के लिए नए प्लान के साथ सामने आए हैं. कुछ ऐसा ही आईपीएल के चल रहे सीजन में भी देखा गया, जिसमें कुछ नए नियम जोड़े गए थे, जैसे ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम और वाइड और नो बॉल पर अंपायरों की कॉल को चुनौती देने के लिए डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS).

ये भी पढ़ें: IPL 2023: जीत के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की टीम पर क्यों उठ रहा है सवाल? फूटा फैंस का गुस्सा

‘भोजपुरी’ कमेंट्री ने फैंस को बनाया दीवाना

इन सबके अलावा, आईपीएल 2023 में जिस चीज ने दुनिया में तूफान ला दिया, वह ‘भोजपुरी’ कमेंट्री थी, जो दर्शकों के बीच काफी हिट हुई. इंटरनेट पर भोजपुरी कमेंट्री की भरमार है, और यूर्जस ने इसके कई क्लिपों से सोशल मीडिया को भर दिया है. यहां तक ​​कि स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी कमेंटेटरों द्वारा भोजपुरी में उनके शॉट्स का वर्णन करने वाले मजेदार वीडियो पर हंसने से खुद को नहीं रोक सके. उसी का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया और वायरल हो गया.

https://twitter.com/GemsOfCricket_/status/1647281921368686592?s=20

भोजपुरी कमेंट्री के फैन हुए विराट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी भोजपुरी कमेंट्री के दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें किंग कोहली भोजपुरी कमेंट्री का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. कोहली इस दौरान भोजपुरी कमेंट्री के शब्दों को बोलते हुए भी नजर आए. उन्होंने ये भी कहा कि ये बहुत ज्यादा मजेदार है.

कुल 12 भाषाओं में कमेंट्री

आईपीएल 2023 का प्रसारण कुल 12 भाषाओं में किया जा रहा है. हिंदी और अंग्रेजी के अलावा फैंस अब भोजपुरी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, उड़िया और बंगाली में कमेंट्री का आंनद ले सकते हैं. पिछले साल तक आईपीएल (IPL) में केवल 6 भाषाओं में कमेंट्री होती थी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और तमिल शामिल थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital