MS Dhoni, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9 गेंद पर 222 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाली एमएस धोनी ने एक बार फिर ये साबित किया की क्यों उन्हें वर्ल्ड का बेस्ट फिनिशर कहा जाता है. बुधवार को चेपॉक में नई गेंद ग्रिप हो रही थी, पुरानी गेंद और भी ग्रिप होने के साथ साथ टर्न हो रही थी. ऐसी पिच पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 167 के चुनौतीपूर्ण स्कोर पर पहुंचा दिया.
धोनी और शिवम दोनों ही चोट से जूझ रहे हैं. धोनी सीजन की शुरूआत से ही घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जबकि शिवम को पंजाब के किंग्स के खिलाफ उंगली में चोट लग गई थी. हालांकि इसके बावजूद ये दोनों ही अपनी पारियों में वह ताकत प्रदान करने में सफल रहे जिसकी जरूरत थी.
धोनी की तूफानी पारी
धोनी क्रीज पर थोड़ी देर के लिए ही आए लेकिन मैच पर इसका बड़ा असर पड़ा. उन्होंने 9 गेंदों पर 222.22 के स्ट्राइक रेट से 22 रन बनाए. बुधवार की शाम धोनी से बेहतर स्ट्राइक रेट किसी अन्य बल्लेबाज का नहीं था. इतना ही नहीं इस सीजन जितने भी बल्लेबाजों ने कम से कम 40 गेंदों का सामना किया है, उनमें सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट धोनी (204.25) का ही है. उन्होंने इस सीजन अब तक खेली कुल 47 गेंदों पर 96 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने औसतन 4.7 गेंद पर एक छक्का जड़ा है.
धोनी की घुटने की चोट भी उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करने आने से रोक रही है. प्रैक्टिस सत्र में भी वह अंत में बल्लेबाजी करने आते हैं और बड़े शॉट्स का अभ्यास करते हैं. वह स्पिन के खिलाफ भी बड़े शॉट्स लगाने का अभ्यास करते हैं. वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग के रहस्यमई स्पिनर बी रॉकी की काफी गेंदों का सामना करते हैं.
धोनी ने दिया बड़ा बयान
धोनी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, “यही मेरा काम भी है. मैंने उन्हें (टीम) कहा भी है कि मुझसे कुछ ऐसा ही करने की उम्मीद भी की जाती है और इसलिए मुझे ज्यादा न दौड़वाएं और यह काम भी कर रहा है. अन्य लोग भी अपना काम कर रहे हैं और जैसी मुझसे अपेक्षा की जाती है उसे करते हुए मुझे खुशी भी हो रही है. मैं खेल के दौरान मिलने वाली संभावित परिस्थितियों के हिसाब से ही अभ्यास भी करता हूं, इसलिए यह प्रदर्शन में मेरे लिए मददगार भी साबित हो रहा है.”
मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
By Shubhra Rai
चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
By Shubhra Rai
दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
By Shubhra Rai
आपने देखे क्या परमेश्वर श्री विष्णु और शिव शंकर के धनुष, क्या हैं उनके नाम?
By Vijay Ram
स्क्रीनशॉट लेने की आदत छीन रही आपकी याददाश्त? जानें चौंकाने वाला सच
By Shubhra Rai
फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
By Shubhra Rai
काले पड़ रहे हैं गुलाबी होंठ? जानें लिप पिगमेंटेशन की असली वजह और बचाव के उपाय
By Shubhra Rai
बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
By Shubhra Rai
पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
By Radha Priya
लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है? जानें सामान्य वॉकिंग से यह कितनी अलग और फायदेमंद है
By Shubhra Rai
चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
By Shubhra Rai
कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
By Vaibhav Gupta
रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
By Shubhra Rai
नींबू के पौधे में लाएं रिकॉर्ड तोड़ फल: माली का सीक्रेट फॉर्मूला
By Shubhra Rai
कंघी करते ही झड़ते हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें 15 दिनों में हेयर फॉल रोकने के 5 तरीके
By Shubhra Rai
मुरझाते पौधों में फुंकेगी नई जान: अपनाएं 7 आसान टिप्स
By Shubhra Rai
मुंहासों को दबाना बंद करें, घर पर बनाएं ये 5 प्राकृतिक DIY पिंपल पैच
By Shubhra Rai
फेस रोलर से मिलेगा मॉडल जैसा चेहरा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कड़वा सच
By Shubhra Rai
लेडीज! वजन घटाना है तो तुरंत छोड़ें ये 7 गलत आदतें
By Shubhra Rai
रात को फल खाना सेफ है या नहीं? जानें ब्लड शुगर पर असर
By Shubhra Rai
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.