Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूपी: Lok Sabhe Election लड़ने के लिए इलाहाबाद की बरांव रियासत के राजकुमार सपा से कांग्रेस में होंगे शामिल

इस लोकसभा चुनाव में विपक्ष के इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और सपा के बीच समझौता हुआ है. समझौते के अनुसार कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं. इन 17 सीटों में प्रयागराज सीट भी शामिल है.

ujjwal raman singh-baravn-royal-family

I.n.d.i.a. अलायंस के चेहरे उज्जवल रमण सिंह।

Lok sabha Election 2024: सियासत में न कोई फैसला अंतिम होता है और न ही कभी कोई संभावना खत्म होती है. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य रेवती रमण सिंह के पुत्र और प्रयागराज (इलाहाबाद) की बरांव रियासत के राजकुमार कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह सपा की साइकिल से उतरकर कांग्रेस का हाथ थाम लेंगे.

मालूम हो कि इस लोकसभा चुनाव में विपक्ष के इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और सपा के बीच समझौता हुआ है. समझौते के अनुसार कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं. इन 17 सीटों में प्रयागराज सीट भी शामिल है. उज्ज्वल को कांग्रेस में शामिल होने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सहमति दे है.

सियासी सफ़र

उज्ज्वल रमण सिंह सियासत में आने से पहले अधिवक्ता थे और 2004 में पहली बार प्रयागराज जिले के करछना विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने. उन्होंने पर्यावरण जैसे अति महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी मिली. इस दौरान ही उज्ज्वल रमण ने कानपुर, आगरा और लखनऊ में सीएनजी परियोजना की शुरुआत कराई थी. 2012 की यूपी सरकार में उज्ज्वल को बीज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया और 2017 के भाजपा लहर में भी वह करछना से विधायक निर्वाचित हुए. स्थानीय लोगों के अनुसार उनके प्रयास से प्रयागराज के बारां, मेजा और करछना में पावर प्लांट का निर्माण शुरू हुआ था, जिसमें वर्तमान समय में मेजा और बारा पावर प्लांट क्रियाशील हैं.

उज्ज्वल रमण सिंह का प्रयागराज के साथ-साथ पूर्वांचल और बुंदेलखंड में अपना सियासी और सामाजिक प्रभाव है. वह मोलीलाल मेमोरियल सोसाइटी लखनऊ के अध्यक्ष भी हैं. वैसे तो वह भूमिहार जाति से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनका प्रभाव हर जाति में है.

प्रयागराज से उज्ज्वल हो सकते हैं प्रत्याशी

प्रयागराज से कांग्रेस पार्टी का बहुत पुराना नाता है, नेहरू परिवार के प्रयागराज से ताल्लुकात की वजह से कांग्रेस के लिए प्रयागराज संसदीय क्षेत्र काफी महत्व रखता है. ऐसे में कांग्रेस यहां से मजबूत दावेदार को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है. इसे देखते हुए मजबूत पकड़ रखने वाले उज्ज्वल को कांग्रेस प्रयागराज संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बना सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest