Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: आज 4 बजे लेंगे अथ‍िया और KL राहुल सात फेरे, मेहमानों की लिस्ट में शाहरुख, सलमान और कोहली जैसे नाम

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अथिया और केएल राहुल आज सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे. बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है.

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding:

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी , क्रिकेटर केएल राहुल (फोटो)

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल हमेशा के लिए दो से एक होने जा रहे हैं. अथिया और केएल राहुल आज सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे – दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में इंटीमेट तरीके से हो रही है शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. फेरों के लिए मंडप भी सज चुका है अब बस उस वक्त का इंतजार है जब अथिया और केएल राहुल हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामेंगे.

शाम में फेरे लेंगे अथिया-केएल राहुल

रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल आज शाम 4 बजे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे. रस्में पूरी करने के बाद ये कपल शाम 6:30 बजे पैपराजी और मीडिया से मुलाकात करेगा. शादी में करीब 100 लोग शामिल होंगे.

खास होगी कपल की वेडिंग ड्रेस

अथिया और केएल राहुल की शादी हो और कपल की वेडिंग ड्रेस की बात न की जाए ऐसा तो मुमकिन नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल ने रेड नहीं बल्कि अपने खास दिन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस को फाइनल किया है. अथिया और केएल राहुल सब्यासाची के वेडिंग आउटफिट में दुल्हन-दूल्हा बनकर अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करेंगे.

खास होगा शादी का खाना

बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं बल्कि ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शादी में कौन होंगे मेहमान?

खंडाला में हो रही अथिया और केएल राहुल की शादी में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, एम एस धोनी समेत कई जानी मानी हस्तियां शिरकत करेंगी और कपल को अपनी ब्लेसिंग्स देंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

ये भी पढ़ें-Athiya Shetty Sangeet: शादी की खुशी में अथिया ने किया व्हाइट ड्रेस में धमाकेदार डांस, तस्वीरें और वीडियो हुई वायरल

फेयरी टेल जैसी है अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. अथिया और केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को छिपाकर रखा था. लेकिन सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर अथिया और केएल राहुल ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया. अब दोनों हमेशा के लिए हमसफर बनने जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital