Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar में फिर जहरीली शराब को लेकर हंगामा, 2 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस और परिजनों में ठनी

Bettiah Hooch Tragedy: परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पॉकेट से देशी शराब का पाउच बरामद हुआ है फिर भी पुलिस शराब पीने से मौत की बात को गलत कह रही है.

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

Bihar news: बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. हालांंकि इस बात की आशंका जतायी जा रही है, क्योंकि दोनों ही लोगों की मौत संदिग्ध हालातों में हुई है. वहीं परिजनों का कहना है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से ही हुई है. ये पूरा मामला बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया का है. जहां दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हुई. इसके बाद इनकी मौत पर पता लगाने की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि मृतक की जेब से जहरीली शराब का पाउच मिला है. मरने वाले शवों की पहचान अशोक साह (31) और किशोरी साह (35) के रूप में की गई है.

इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आयी है कि अभी तीन लोगों की हालात अस्पताल में अभी गंभीर बनी हुई है, जिनकी पहचान अमितेश पसवान (22), राजेश साह (27) और उमेश सहनी (38) के रूप में हुई है.

‘पुलिस मामले के गलत तरीके से साबित कर रही’

वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस और परिजनों के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा है, क्योंकि पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है और अभी तक प्रशासन की तरफ से मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को गलत साबित करने पर लगी हुई है. परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पॉकेट से देशी शराब का पाउच बरामद हुआ है फिर भी पुलिस शराब पीने से मौत की बात को गलत कह रही है. परिजनों यह भी बताया कि सभी लोग एक साथ बखरिया धांगड़ टोली में शराब पीकर लौटे थे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: हिंदू त्योहारों की छुट्टियां रद्द करके नीतीश कुमार बिहार को बनाना चाहते हैं इस्लामिक स्टेट, गिरिराज सिंह का सरकार पर हमला

पुलिस ने नहीं की शराब से मौत की पुष्टि

पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी आने के साथ ही जांच की जा रही है. अभी तक शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली वजहों का पता चलेगा. वहीं बेतिया एसपी कार्यालय से एक प्रेस रिलीज के माध्यम से दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. इसमे अशोक की मौत बीमारी से होने की बात कही गई है, वहीं अन्य मामले की जांच की बात कही गई है.

– भारत एक्सेप्रस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital