Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा’, CM भूपेश बघेल का वादा, कहा- सरकार बनते ही ये काम करेंगे

Chhattisgarh : कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में दोबारा सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया. उन्‍होंने कहा- हममें जनता का भरोसा है बरकरार, फिर से आएगी कांग्रेस सरकार.

कांग्रेस शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh Assembly Election 2023: अगले महीने देश में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अन्‍य सियासी दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. अभी कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ा वादा किया है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में दोबारा सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ कर देंगे. उन्‍होंने खुद ट्वीट करके यह वादा किया. उन्‍होंने ट्वीट में लिखा- “कांग्रेस सरकार आते ही पहले की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफी करेंगे.” इसके बाद एक अन्‍य ट्वीट में उन्‍होंने एक वीडियो पोस्‍ट किया और अपनी चौथी घोषणा का जिक्र किया.

CM Bhupesh Baghel

भूपेश बघेल ने ट्वीट किया- आज चौथी घोषणा हमारे किसानों को समर्पित..

अभी तक हमने 4 घोषणा कर दी हैं:

  • पहले की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ
  • जातिगत जनगणना करेंगे
  • 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे
  • 17.5 लाख परिवार को हम आवास देंगे

यह भी पढ़िए: कुर्सी की जंग में फिर कांग्रेस में शुरू हुआ टकराव? अशोक गहलोत के बयान पर पायलट का पलटवार

‘किसानों को शक्ति देने की बात करती है कांग्रेस’

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चांपा में कहा, “किसानों को शक्ति देने की बात कांग्रेस हमेशा करती रही है. अगर छत्तीसगढ़ में हमारी फिर से सरकार बनती है तो हम किसानों के कर्ज को माफ कर देंगे.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital