Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Clean City Model: सड़क पर थूकने या गंदगी करने वाले रहें सावधान, तीसरी आंख रख रही नजर, घर पर पहुंचेगा मेमो

भारत के इस प्रमुख शहर में सीसीटीवी कैमरों से गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है. अब तक ट्रैफिक नियमों का भंग करने वाले लोगों को सीसीटीवी के जरिए चिन्हित करके उनके घर पर मेमो भेजा जाता था. अब नगर निगम भी मेमो भेजेगा.

ahmedabad clean city

अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन स्मार्ट सिटी के तहत पालड़ी में विशेष कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ahmedabad Clean City News: सड़क पर तंबाकू खाकर थूकने या कचरा फेंककर गंदगी फैलाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। अहमदाबाद महानगर पालिका ने अब ऐसे लोगों को स्पेशल स्क्वाड के जरिए या फिर सीसीटीवी के जरिए घर पर मेमो भेजकर दंडित करना शुरू कर दिया है।

इस मुहिम के शुरू करते ही पहले ही दिन 152 लोगों से 18050 रुपए का जुर्माना वसूला गया।अहमदाबाद शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम के तहत शुरू की गई इस कार्रवाई के लिए अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन स्मार्ट सिटी के तहत पालड़ी में विशेष कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया। उसमें लगे शहरभर के सीसीटीवी से गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए एक विशेष दस्ता भी तैयार किया जा रहा है।

राहगीर के थूकने या कचरा फेंकने पर भी लगेगा जुर्माना
नगर निगम में सड़क पर पान गुटका खाकर थूकने या कचरा डालने वालों के लिए ₹50 से लेक र₹500 तक के जुर्माने का प्रावधान किया है। पैदल राहगीर के थूकने या कचरा फेंकने पर 50 से 100 रुपए जुर्माना तो वाहन में बैठकर सड़क पर थूकने या कचरा फेंकने वालो से 500 तक का जुर्माना वसूला जाएगा। जबकि घर पर भेजे जा रहे e memo के जरिए 200 रुपए तक जुर्माना वसूला जाएगा।

..और यहां 10 हजार तक जुर्माना वसूलने की शुरुआत
अब तक ट्रैफिक नियमों का भंग करने वाले लोगों को सीसीटीवी के जरिए चिन्हित करके उनके घर पर मेमो भेजा जाता था। अब ठीक उसी तर्ज पर नगर निगम भी सड़क पर गंदगी करने वालों के घर पर मेमो भेजेगा। ठीक इसी तरह राजकोट में भी महानगर पालिका ने क्लीन सिटी मुहिम के तहत 10 हजार तक जुर्माना वसूलने की शुरुआत की है। आने वाले दिनों में और भी शहरों में यह कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़िए: Bharat Ratna: भारत रत्न से सम्मानित होने वाले आडवानी तीसरे BJP नेता, बेटी प्रतिभा ने खिलाई मिठाई, बोलीं- पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया, आंखों में रहे आंसू



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital