Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फिर आ गया भूकंप… अफगानिस्तान से दिल्ली तक महसूस किए गए झटके, डर से कांपे लोग

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई. जानें इसका कहां था केंद्र —

earthquake in afghanistan

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था, जहां अक्सर झटके लगते रहते हैं

Earthquake Today: आज एक बार फिर भूकंप आ गया. दोपहर 3 बजे दिल्ली-NCR में लोगों ने तेज झटके महसूस किए. भूकंपीय गतिविधियां मापने वाली एजेंसी ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में जमीन से 213 किमी नीचे था.

इस भूकंप के कारण अफगानिस्तान, भारत, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में कई इलाकों के लोग सहम गए. Earthquake.usgs.gov के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई. हालिया भूकंप अफगानिस्तान के जुर्म (Jurm) से 44 किमी SSW में दोपहर 2:50 बजे आया.

earthquake afghanistan

भूकंप के झटके भारत की राजधानी दिल्ली और उसके आस—पास के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया कि दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर (भारतीय समयानुसार) आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 241 किलोमीटर उत्तर उत्तरपूर्व में था.

इस भूकंप से लोग खौफजदा हो गए. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने भूकंप के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और तेज झटके महसूस होने की बात कही.

afghanistan earthquake 6

यह भी पढ़िए: जापान के बाद अब इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.7 की तीव्रता

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) ने ट्विटर पर पोस्ट किया— “भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश रीजन में था. वहां यह भूकंप 213 किलोमीटर की गहराई पर आया. यह रीजन है, जहां सालभर झटके लगते रहते हैं.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest