Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: एंबुलेंस के अंदर शर्मनाक करतूत, लिफ्ट के बहाने महिला से किया गैंगरेप, जानें पूरा मामला

Singrauli GangRape: जानकारी के मुताबिक, महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपित जिले से बाहर भागने की फिराक में थे. प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि दोनो आरोपियों को खुटार से पकड़ा गया है.

symbolic

प्रतीकात्मक तस्वीर

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां एक एंबुलेंस में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. खबरों के मुताबिक, महिला को लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल होने वाली एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है.

पूरा मामला सिंगरौली (Singrauli) जिले के वैढ़न थाना क्षेत्र के खुटार ग्राम पंचायत का है. यहां वित्तीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था. महिला इस शिविर में शामिल होने के लिए आई थी, लेकिन यहां से वापस लौटते समय लेट हो गई तभी उसको एंबुलेंस का ड्राइवर मिला. इसके बाद ड्राइवर ने उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया और अपने साथी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया.

गैंगरेप के बाद महिला को रास्ते में ही छोड़कर चले गए आरोपी

यह पूरा मामला 24 अगस्त का है. प्रशिक्षण शिविर से लौटते समय महिला एंबुलेंस में बैठ गई. इसके बाद ड्राइवर, उसका साथी और महिला सरई के लिये चल दिए, लेकिन बीच रास्ते में सुनसान जगह पर आरोपियों ने गाड़ी को रोक दिया और बारी बारी से घटना को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी महिला को बीच रास्ते में ही छोड़कर चले गए. फिर महिला जैसे-तैसे करके अपने घर तक पहुंची और पति को पूरी घटना के बारे में बताया. इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ सरई थाने में रिपोर्ट कराई.

यह भी पढ़ें- UP News: मुजफ्फरनगर में छात्र की पिटाई के मामले में बड़ा एक्शन, प्रशासन ने स्कूल को किया सील, मान्यता रद्द करने की तैयारी

शहर छोड़ने की फिराक में थे आरोपी

जानकारी के मुताबिक, महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपित जिले से बाहर भागने की फिराक में थे. प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि दोनो आरोपियों को खुटार से पकड़ा गया है. आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एंबुलेंस नंबर सीजी 04 एनडब्ल्यू 2329 को जब्त कर दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital