Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: आज से एक्टिव होगा मोचा चक्रवात, बंगाल और उड़ीसा में तेज बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल

IMD alert: मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में अभी भी बारिश के आसार हैं, जिसमें पंजाब, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं.

Weather Update

देशभर में बारिश के आसार

Weather Update: मई का महीना शुरू होने के बाद भी अभी राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी नहीं पड़ रही है. बीते दिनों हुई बारिश से मौसम में अभी हल्की नमी बनी हुई है. हालांकि दिल्ली में आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. शुक्रवार को मौसम साफ रहा, जिसके चलते लोगों को बेमौसम बारिश से राहत मिली है. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर बारिश का दौर शनिवार (6 मई) से शुरू हो सकता है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बिजली गरजने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है.

देश के कुछ इलाकों में अभी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, जिससे अभी भी कई राज्यों में बारिश की संभावना बरकरार है. दूसरी तरफ दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनेगा, जिसका कुछ राज्यों में असर दिखाई दे पड़ सकता है. IMD ने दक्षिण पूर्व और आसपास के क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है, जहां मछुआरों को सलाह दी है कि वे 7 मई से दक्षिण पूर्व और बंगाल की खाड़ी में न जाएं और यदि वे समुद्री क्षेत्रों में हैं तो 7 मई तक सतह पर लौट आएं.

देशभर में बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में अभी भी बारिश के आसार हैं, जिसमें पंजाब, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के चलते भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है. तापमान के बढ़ने की स्थिति में कोई ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं आएगा. अगले 5 दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में लू की स्थिति नहीं है.

यह भी पढ़ें-  Jammu Kashmir: बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, लश्कर का एक आतंकी ढेर, जवानों की शहादत का बदला लेने में जुटी सेना

लखनऊ में मौसम रह सकता है साफ

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां अब गर्मी की शुरुआत होती नजर आ रही है. यूपी की राजधानी लखनऊ में 6 मई को आसमान साफ रहेगा और चमकदार सूरज देखने को मिलेगा. इसके साथ ही तापमान में बढ़त दर्ज होगी. लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 से बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital