Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Assembly Elections: “दूसरों को मूर्खों का सरदार बोलते हैं, जब बात खुद पर आई तो…”, CM भूपेश बघेल ने PM मोदी पर साधा निशाना

Rahul Gandhi: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब आप दूसरों को मूर्खों का सरदार बोलते हैं तब आपको बुरा नहीं लगता? जो आप दूसरों को दे रहे हैं आपको वही मिलेगा.

Bhupesh Baghel

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)

Assembly Elections 2023: देशभर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच पनौती और मुखों के सरदार को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है. चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर राजनेता एक दूसरे पर जमकर हमले बोल रहे हैं. एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मुर्खों का सरदार बताया था. इसके बाद वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की हार को लेकर राहुल गांधी ने पीएम को पनौती कह कर संबोधित किया था. हालांकि चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को पीएम को पनौती कहने पर नोटिस थमा दिया और जवाब मांगा है.

इसके बाद से ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच में जमकर घमासान छिड़ा हुआ है. दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर हमले बोल रहे हैं. बता दें कि विश्व कप में हार के बाद ट्विटर पर पनौती शब्द ट्रेंड करने लगा था. अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने पीएम मोदी को जमकर घेरा है.

यह भी पढ़ें- Soumya Vishwanathan: पत्रकार सौम्या हत्याकांड केस में 15 साल बाद आया फैसला, 4 आरोपियों को उम्रकैद, मां की आई प्रतिक्रिया

‘जो दूसरों को दोगे वहीं आपको मिलेगा’

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “जब आप दूसरों को मूर्खों का सरदार बोलते हैं तब आपको बुरा नहीं लगता? जो आप दूसरों को दे रहे हैं आपको वही मिलेगा, लौट कर जब बात आई तब बुरा मान गए. आपको जो शब्द पसंद नहीं है उनका उपयोग दूसरों के लिए नहीं करना चाहिए, प्रधानमंत्री जी को अगर ये शब्द पसंद नहीं है तो दूसरों के लिए भी उपयोग ना करें, आप मीठा बोलिए आपको जवाब भी मीठा मिले.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital