Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी और नेपाली समकक्ष पुष्प कमल ने कार्गो ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, दोनों देशों के बीच नए रेल प्रोजक्ट पर बनी सहमती

Nepal: प्रधानमंत्री मोदी और नेपाली समकक्ष दहल की उपस्थिति में भारत और नेपाल के बीच विकास के बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी समेत कुल सात समझौतों पर सहमती जतायी गई.

कार्गो ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने गुरुवार को संयुक्त रूप से रेलवे के कुर्था-बीजलपुरा सेक्शन के ई-प्लेक (e-plaque) का अनावरण किया. दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से बिहार के बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक भारतीय रेलवे कार्गो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पीएम मोदी और दहल ने संयुक्त रूप से भारत के रुपैडीहा और नेपाल के नेपालगंज में भारत की सहायता से निर्मित एकीकृत चेक पोस्ट का उद्घाटन किया. इसके साथ दोनों नेताओं ने भारत के सनौली और नेपाल के भैरहवा में एकीकृत जांच चौकियों का भी अनावरण किया.

पीएम मोदी और नेपाली समकक्ष दहल ने संयुक्त रूप से गोरखपुर-न्यू बुटवल सबस्टेशन (400) केवी क्रॉस-बॉर्डर ट्रांसमिशन लाइन को गति दी. दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच मोतिहारी-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन के दूसरे चरण की आधारशिला रखी.

सात समझौतों पर जतायी गई सहमती

प्रधानमंत्री मोदी और दहल की उपस्थिति में भारत और नेपाल के बीच विकास के बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी समेत कुल सात समझौतों पर सहमती जतायी गई. एमओयू का आदान-प्रदान नेपाल के इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन अफेयर्स और भारत के सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट फॉर फॉरेन सर्विस बीच हुआ. डोडरा चांदनी में आईसीपी के विकास के लिए दो पक्षों के बीच समझौता हुआ.

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने परियोजनाओं का उद्घाटन किया. एजेंडे में भारत और नेपाल के बीच अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, शिक्षा और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना शामिल था. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “नेपाल के पीएम @narendramodi और पीएम @cmprachanda के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता चल रही है. एजेंडे में अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, शिक्षा और लोगों के क्षेत्रों में बढ़ी हुई कनेक्टिविटी के माध्यम से हमारे पुराने संबंधों को मजबूत करना शामिल है.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital