Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Actress Tunisha Sharma Death: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का जेजे अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, को-एक्टर पर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Actress Tunisha Sharma Death News: तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’ से की और बाद में ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’, ‘गब्बर पूंछवाला’, ‘शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह’, ‘इंटरनेट वाला लव’ और ‘इश्क सुभान अल्लाह’ में काम किया है.

Tunisha sharma

तुनिषा शर्मा

Actress Tunisha Sharma Death: ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में नजर आ चुकीं टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा अब नहीं रहीं. वह शनिवार को मुंबई के वसई में एक टीवी सीरियल के सेट पर मृत पाई गईं. उन्होंने आत्महत्या कर ली है. मीडिया की खबरों के मुताबिक, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस चरम कदम के पीछे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है. इस मामले में को-स्टार सेजान मोहम्मद खान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

तुनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र में ही अपनी दम पर इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था. अभिनेत्री मौत से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा: “जो अपने जुनून से प्रेरित होते हैं, वे रुकते नहीं हैं.”

ये भी पढ़ें- Songs: 2022 में इन 10 गानों पर झूमा पूरा देश, भोजपुरी से लेकर हरियाणवी तक की धूम…

ऐसे हुई थी करियर की शुरूआत

तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’ से की और बाद में ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’, ‘गब्बर पूंछवाला’, ‘शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह’, ‘इंटरनेट वाला लव’ और ‘इश्क सुभान अल्लाह’ में काम किया है. युवा अभिनेत्री ने ‘फितूर’, ‘बार बार देखो’, ‘कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह’ और ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था. वह कई संगीत वीडियो में भी दिखाई दी हैं, विशेष रूप से ‘प्यार हो जाएगा’, ‘नैनों का ये रोना’ और ‘तू बैठा मेरे सामने’ में.

अभी तक मामले में क्या हुआ?

तुनिषा शर्मा ने एक टीवी सीरियल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई. तुनिषा शर्मा मौत मामले में वालिव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है.

वालीव पुलिस का कहना है कि को-स्टार शीजान को कोर्ट में पेश किया जाएगा और हम आगे की जांच कर रहे हैं. एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का देर रात में मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम हुआ. पोस्टमॉर्टम के समय 4-5 डॉक्टर मौजूद थे और पोस्टमॉर्टम की वीडियो ग्राफ़ी भी की गई थी.

जानकारी के अनुसार, जल्द तुनिषा का शव जेजे अस्पताल द्वारा उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा. उनके के शव को मीरा रोड लाया जाएगा. यहां शाम करीब 5 बजे के आस-पास उनका अंतिम संस्कार होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital