Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

DSP Zia-ul-Haq Murder Case: राजा भैया की बढ़ीं मुश्किलें, जियाउल हक हत्या मामले में CBI ने फिर से शुरू की जांच, कुंडा में डाला डेरा

तत्कालीन अखिलेश सरकार के समय में इस मामले में सीबीआई की जांच के बाद राजा भैया से पूछताछ की गई थी और बाद में केस में क्लीन चिट दे दी गई थी. हालांकि, अब फिर उनकी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं..

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (फोटो सोशल मीडिया)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

DSP Zia-ul-Haq Murder Case: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं. जहां एक और वह अपनी पत्नी से चल रहे विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं तो वहीं अब डिप्टी एसपी जिया उल हक मर्डर केस में सीबीआई (CBI) ने दुबारा जांच शुरू कर दी है. इस केस में डिप्टी एसपी की पत्नी परवीन आजाद ने राजा भैया सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. फिलहाल इस मामले में सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम कुंडा पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि इस मामले में तत्कालीन अखिलेश सरकार की सिफारिश पर उस समय की केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी और इसी के बाद सीबीआई ने कुंडा में ही कैंप ऑफिस बनाकर कई महीने तक इस केश को लेकर छानबीन की थी और तमाम जांच-पड़ताल के बाद दो दिनों तक सीबीआई ने राजा भैया से पूछताछ भी की थी और फिर बाद में राजा भैया को सीबीआई ने इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी. इसी के साथ उनके खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी. हालांकि ट्रायल कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया था जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी. इसी के बाद डीएसपी जिया उल हक की पत्नी परवीन आजाद ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. तो वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फिर से जांच के आदेश दे दिए हैं. इस आदेश के मुताबिक सीबीआई को 3 महीने में आगे की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट दाखिल करनी होगी. बता दें कि राजा भैया उर्फ़ रघुराज प्रताप सिंह उस वक्त की तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री थे.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी में टैक्स चोरी करने वालों पर कसेगा शिकंजा, सख्त हुए सीएम योगी, विभाग को दिए कड़े निर्देश

शुरू हुई जांच

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार शाम को ही सीबीआई की टीम कुंडा पहुंच गई और जांच भी शुरू कर दी है. खबर सामने आ रही है कि सीबीआई टीम बलीपुर गांव पहुंची और पूरे घटनास्थल का मुआयना किया है. बताया जा रहा है कि टीम यहां करीब दो घंटे तक रही और नए सिरे से पूरी तहकीकात की. फिर यहां से टीम इलाके के हथिगवां थाने पहुंची और केस से जुड़ी सभी जानकारी इकठ्ठी की और फिर से प्रतापगढ़ शहर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि, इस केस में सीबीआई ने प्रतापगढ़ पुलिस से भी संपर्क किया है. इस मामले को लेकर एसपी सतपाल अंतिम ने मीडिया को बताया कि, सीबीआई की टीम को सभी जानकारी व मदद मुहैया कराई जाएगी. मीडिया सूत्रों के मुताबिक फिलहाल सीबीआई की टीम कुंडा के अलावा प्रतापगढ़ शहर या फिर प्रयागराज शहर में किसी एक जगह पर कैंप कार्यालय बनाकर ठहरेगी और यहां रहते हुए जांच जारी रखेगी.

राजा भैया से होगी फिर से पूछताछ

वहीं खबर सामने आ रही है कि सीबीआई इस मामले में फिर से राजा भैया से पूछताछ करेगी. फिलहाल सीबीआई ने बलीपुर गांव में कुछ लोगों से मुलाकात की और केस से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ की है तो वहीं अन्य और लोगों से भी जल्द ही औपचारिक तौर पर पूछताछ करने की बात सामने आ रही है.

बलीपुर गांव में हुई थी हत्या

बता दें कि डिप्टी एसपी जियाउल हक की कुंडा के बलीपुर गांव में 2 मार्च 2013 को हत्या कर दी गई थी. वह यहां पर दोहरे हत्याकांड की घटना होने के बाद पहुंचे थे और जांच कर रह थे. इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी.

इन धाराओं में दर्ज हुआ है मुकदमा

डिप्टी एसपी जिया उल हक की हत्या के बाद उनकी पत्नी परवीन आजाद ने पुलिस में राजा भैया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. परवीन आजाद ने राजा भैया और उनके कुछ करीबियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसी के बाद पुलिस ने इस मामले में राजा भैया के साथ ही उनके करीबी संजय सिंह उर्फ गुड्डू, हरिओम श्रीवास्तव, गुलशन यादव और रोहित सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 504, 506, 120 बी और सीएल एक्ट की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया था.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital