Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jamtara Train Accident: झारखंड में रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आए एक दर्जन से ज्यादा लोग, शव पटरियों पर बिखरे

Jamtara Train Accident

झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jamtara Train Accident Today: झारखंड के जामताड़ा में बुधवार, 28 फरवरी की देर शाम को रेल हादसा हो गया. यहां एक दर्जन से ज्यादा लोग ट्रेन की चपेट में आ गए. जिनमें से कई के ट्रेन से कटकर मरने की खबर है. अभी तक दो लोगों के शव मिलने की पुष्टि हुई है, साथ ही 10 अन्य लोग घायल हुए हैं.

संवाददाता ने बताया कि घटना जामताड़ा जिले के करमाटांड़ के कलझारिया के पास की है. जहां 12 से ज्यादा लोग ट्रेन की चपेट में आए. कइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. अब स्थानीय प्रशासन के सहयोग से राहत और बचाव का काम चल रहा है.

प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि अंग एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह पर कई यात्री घबराकर ट्रेन से कूद गए. उसी दौरान सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई. चीख—चिल्लाहट मचने पर ट्रेन को रोका गया. रात 10 बजे तक पुलिस—प्रशासनिक दस्ता घटनास्थल पर घायलों को वहां से हटाने में जुटा रहा.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital