Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Police Recruitment: सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होगी, 50 लाख युवाओं ने किया आवेदन, साढ़े छह हजार केंद्र तैयार

Lucknow: उप्र पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 व 18 फरवरी को होने जा रही है. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है.

UP Police

फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर भर्ती के लिए आवेदन मांगने के बाद अब उप्र पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 व 18 फरवरी को होने जा रहा है. इस पद पर भर्ती के लिए 50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. तो वहीं करीब साढ़े छह हजार परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा कराए जाने की तैयारी की जा रही है.

भर्ती को लेकर उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों ने जानकारी दी कि, उप्र पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा 17 व 18 फरवरी को कराई जाएगी. इसी के साथ ही बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि, अभ्यर्थी जल्द अपने प्रवेश पत्र भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा से संबंधित अन्य सूचनाएं भी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी. उन्होंने ये भी बताया कि, सिपाही भर्ती के लिए लगभग 50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. बोर्ड के अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि, लगभग साढ़े छह हजार परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा कराए जाने की तैयारी है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि, पहले लिखित परीक्षा के लिए 18 फरवरी की तिथि प्रस्तावित थी, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन को देखते हुए अब ये परीक्षा दो दिन परीक्षा कराए जाने का फैसला किया गया है. इस तरह से 17 और 18 को परीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें- Republic Day-2024: ध्वजारोहण के दौरान गोली लगने से अधिकारी लहूलुहान… फिर भी फरहाया तिरंगा, बाल-बाल बचे बच्चे

इन पदों पर भी निकल चुकी है भर्ती

बता दें कि यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर ग्रेड- ए भर्ती के लिए भी आवेदन निकाले गए थे. ये वैकेंसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से निकाली गई थी, जिसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो 28 जनवरी, 2024 यानी आज बंद हो रहा है. कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती प्रकिया के माध्यम से कुल 930 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. तो दूसरी ओर प्रोग्रामर ग्रेड वैकेंसी के अन्तर्गत कुल 55 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थीं. बता दें कि, यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोगामर ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा और इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन करना होगा. अगर बिना फीस जमा किए कोई आवेदन करता है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital