Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण दुनिया नया भारत देख रही है’, एस जयशंकर बोले- यह मेरे लिए एक नई शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा के बाद भारत लौटे हैं. विदेश यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने उन्हें द बॉस कहा था. विदेश मंत्री ने इसके पीछे का किस्सा सुनाते हुए कहा कि यह ऑस्ट्रेलिया के पीएम की स्पीच का हिस्सा नहीं था.

External Affairs Minister S Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा के बाद भारत लौटे. उनके आगमन पर पालम एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा और अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वहीं, तीन देशों की यात्रा पर विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उनके साथ पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि पीएम के साथ विदेश दौरे पर जाना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व के कारण दुनिया एक नया भारत देख रही है.

यात्रा के दौरान बहुत लोकप्रियता

पीएम को अपनी विदेश यात्रा के दौरान बहुत लोकप्रियता मिली. ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने उन्हें द बॉस कहा, वहीं, जो बाइडन ने पीएम का ऑटोग्राफ मांगा. यहां तक कि पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने उनके पैर छुए और उन्हें विश्व गुरू कहा. एस जयशंकर ने पीएम को द बॉस कहने के पीछे की कहानी बताई.

 दुनिया एक नए भारत को देखती है

उन्होंने कहा पीएम मोदी के कारण ही आज दुनिया एक नए भारत को देखती है. विदेश मंत्री ने बताया कि पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने जो ‘द बॉस’ कहा था, वो उनके स्पीच का हिस्सा नहीं था. एस जयशंकर के मुताबिक, कार्यक्रम के बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने उन्हें बताया था कि मोदी को ‘द बॉस’ बोलना मेरे मन की बात है. यह मेरे अंदर की भावना थी.

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया, भारत घनिष्ठ आर्थिक संबंध चाहते हैं, प्रवासन समझौते पर हस्ताक्षर

 स्वागत भाषण के दौरान एस जयशंकर

भारत लौटने पर स्वागत भाषण के दौरान एस जयशंकर ने कहा कि न, पापुआ न्यू गिनी में जो हुआ, वो पूरी दुनिया ने देखा है. पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मरापे ने खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था. यहाँ जैसे ही पीएम मोदी अपने विमान से उतरे तो मरापे उनके पैर छुए. विदेश मंत्री ने बताया कि जेम्स मरापे ने हमारे पीएम को ‘विश्व गुरु’ कहा है. मरापे के पीएम ने यह तक कहा कि पीएम मोदी मेरे लिए सिर्फ एक देश के प्रधानमंत्री नहीं है, वे मेरे लिए गुरु हैं.  प्रधानमंत्री मोदी तो विश्वगुरु हैं. जयशंकर ने कहा कि  जैसे आज भारत को दुनिया देख रही है, उसकी वजह है पीएम मोदी का नेतृत्व है. दुनिया एक नया भारत देख रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital