Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“मां दुर्गा से भ्रष्टाचार, अपराध और अत्याचार के खत्म होने की प्रार्थना करता हूं”, कोलकाता में TMC पर बरसे अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी को राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जवाबी हमले के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने बीजेपी शासित राज्यों में ‘अराजकता’ के मुद्दे पर जोर दिया है.

AMIT SHAH

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (फोटो फाइल)

Lok Sabha Election 2024: अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बना रही हैं. इसके अलावा एक दूसरे पर सियासी हमले बोल रही हैं. वहीं इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दुर्गा पूजा के अवसर पर कोलकाता पहुंचे. इस दौरान उन्होंने इशारों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने राजनीतिक विषयों में नहीं पड़ने पर जोर देते हुए, राज्य में राजनीतिक परिवर्तन होने तक अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि वह देवी (दुर्गा) से प्रार्थना करेंगे कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और अत्याचार जल्द खत्म हो.

केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी को राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जवाबी हमले के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने बीजेपी शासित राज्यों में ‘अराजकता’ के मुद्दे पर जोर दिया है.

राज्य से भ्रष्टाचार खत्म होने की प्रार्थना करूंगा

अमित शाह ने उत्तर कोलकाता में संतोष मित्रा स्क्वायर पर दुर्गा पूजा उत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘मैं यहां राजनीति पर चर्चा करने नहीं आया हूं, लेकिन बंगाल आता रहूंगा और राज्य के (राजनीतिक) परिदृश्य में बदलाव होने तक अपनी लड़ाई जारी रखूंगा.’’ गृह मंत्री ने आगे कहा कि, ‘‘मैं राज्य में जल्द से जल्द भ्रष्टाचार, अपराध और अत्याचार खत्म होने की प्रार्थना करूंगा.’’ शाह ने इस दौरान पंडाल के डिजाइन के लिए पूजा आयोजकों की सराहना की, जो अयोध्या के भव्य राम मंदिर की अनुकृति है.

उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर का जनवरी (2024) में उद्घाटन किया जाना है, लेकिन कोलकाता के लोग इस दुर्गा पूजा पंडाल के जरिये मंदिर के उद्घाटन का जश्न पहले ही मना चुके हैं. मैं इस उल्लेखनीय प्रयास के लिए आप सभी को बधाई देता हूं.’’

यह भी पढ़ें- राजस्थान कांग्रेस में कैसे हो टिकट बंटवारे का समाधान? अब सुनील कानुगोलू के सर्वे ने बढ़ाई CM गहलोत की मुश्किल

TMC ने किया पलटवार

वहीं, शाह पर तंज करते हुए टीएमसी ने कहा कि जिन लोगों ने कभी कहा था कि बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सवों की अनुमति नहीं दी जाएगी, वे अब पंडालों का उद्घाटन करने के लिए राज्य में आ रहे हैं. टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा, ‘‘जिन्होंने कभी बंगाल के लोकाचार और संस्कृति की आलोचना की थी, वे अब राज्य में पंडालों का उद्घाटन करने आ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि बंगाल के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने से पहले शाह को भाजपा शासित राज्यों, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को देखना चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital