Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हरियाणवी पहलवान बजरंग पूनिया की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 4 मार्च को सुनवाई, ओलंपिक क्वालीफायर का मामला

पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 और एशियाई ओलंपिक गेम्स क्वालीफायर कुश्ती टूर्नामेंट के लिए चयन ट्रायल आयोजित करने के WFI के सर्कुलर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रूख किया

wrestler Bajrang Punia

पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Wrestling Federation of India News: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) द्वारा ओलंपिक क्वालीफायर के लिए आयोजित चयन ट्रायल पर रोक लगाने की मांग वाली पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 4 मार्च को सुनवाई करेगा। बजरंग पूनिया के अलावा विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान भी अपनी मांग पूरी कराने के लिए धरना दे चुके हैं।

पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 और एशियाई ओलंपिक गेम्स क्वालीफायर कुश्ती टूर्नामेंट के लिए चयन ट्रायल आयोजित करने के भारतीय कुश्ती महासंघ के सर्कुलर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रूख किया है, याचिका में WFI को यह निर्देश देने की मांग की गई कि वह 26 फरवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय ट्रायल का आयोजन बंद करे और उससे दूर रहे।

BAJRANG PUNIA

कुश्ती महासंघ को राष्ट्रीय खेल विकास संहिता, 2011 के अनुरूप बनाने और न्यायालय की देखरेख और निगरानी के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए राष्ट्रीय चयन ट्रायल आयोजित करने के लिए केंद्र सरकार और WFI की तदर्थ समिति को एक और निर्देश देने की मांग की गई।

यहां पढ़िए— कौन हैं Bajrang Punia? आखिर क्यों ये खिलाड़ी दे रहा है धरना



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital