Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

World Cup Final: विराट कोहली की फिफ्टी और बोल्ड होने पर अनुष्का शर्मा ने दिए ऐसे रिएक्शन, अब सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

Anushka Sharma Reaction: विराट कोहली के अलावा केएल राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी मैच के देखने के पहुंची हुई थीं.

स्टेडियम में बैठी हुईं विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा

World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी. आस्ट्रेलिया ने आसानी से भारत द्वारा दिए गए 241 रनों के लक्ष्यों को हासिल कर लिया. हालांकि मैच के दौरान विराट कोहली की पत्नी के रिएक्शन सामने आए हैं. जब विराट कोहली ने फिफ्टी मारी और फिर उसके बाद वह बोल्ड होकर आउट गए. इन दोनों ही खुशी और दुख वाले पलों पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो रहा है. विराट कोहली ने जब हाफ सेंचुरी पूरी की तो अनुष्का शर्मा ने अपनी कुर्सी से खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं और उनका हौसलाअफजाई किया.

विराट कोहली के अलावा केएल राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी मैच के देखने के पहुंची हुई थीं. उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो ही हैं.

अनुष्का शर्मा के रिएक्शन हुए वायरल

जब विराट कोहली को पैट कमिंस ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई तो स्टैंड में बैठीं वाइफ अनुष्का शर्मा का चेहरा पूरी तरह से मुरझा गया. वह अपने दांतों से नाखुन चबाती हुई दिखाई दे रही थीं. उनके चेहरे पर निराशा साफ छलक रही थी. कोहली ने मैच में चार चौके की मदद से 63 गेंदों पर 54 रन की शानदार पारी खेली. हालांकि, वह पैट कमिंस की गेंद पर चकमा खा गए और बॉल उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी.

यह भी पढ़ें-

लगातार 5 फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने कोहली

विराट के आउट होने पर केएल राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी ने भी अपने दोनों हाथ मुंह पर रख लिए. आथिया और अनुष्का का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विराट कोहली के बल्ले से वनडे विश्व कप में यह लगातार पांचवां अर्धशतक ठोका है. कोहली एक विश्व कप में लगातार पांच फिफ्टी जमाने वाले दूसरे ही बल्लेबाज हैं. हालांकि, विराट ने यह कारनामा साल 2019 में खेले गए विश्व कप में भी करके दिखाया था. इसके अलावा, स्मिथ ने यह कारनामा 2015 में करके दिखाया था.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital