Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

त्वचा की झुर्रियों से पाना चाहते है छुटकारा तो इन 4 घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल

आज कल की भाग दौड़ वाली जिंदगी में लोग अपने स्किन का ध्यान नहीं रख पाते है जिसकी वजह से उनके स्किन पर झुर्रियां आने लगती है. खासतौर पर लड़कियां जो अपने स्किन को लेकर काफी सेंसीटीव रहती है वे कई तरह के प्रोड्क्टस का भी इस्तेमाल करती है लेकिन इससे उनकी स्किन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. तो चलिए जानते है क्या है चेहरे से झुर्रियां कम करने के उपाय.

त्वचा की झुर्रियां

त्वचा की झुर्रियां

Skin Tips:आजकल की भाग दौड़ वाली जिंदगी में लोग अपने स्किन का ध्यान नहीं रख पाते हैं जिसकी वजह से उनके स्किन पर झुर्रियां आने लगती हैं. खासतौर पर लड़कियां जो अपने स्किन को लेकर काफी सेंसिटिव रहती है वे कई तरह के प्रोड्क्टस का भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन इससे उनकी स्किन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. माना जाता है कि झुर्रियां उम्न बढ़ने के साथ-साथ स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगती हैं. बहुत से लोग झुर्रियों से मुक्ति पाना चाहते हैं और इसके लिए वो घरेलू नुस्खों से अपना इलाज करना चाहते हैं. हालांकि चेहरे पर झुर्रियां बढ़ती उम्र के कारण होती हैं लेकिन अब ऐसा नहीं रहा क्योंकि त्वचा को होने वाले नुकसान की वजह से ही झुर्रियां पड़ती हैं. चेहरे पर झुर्रियां आपकी बहुत बिजी लाइफ स्टाइल, तनाव, नींद की कमी, स्किनकेयर रूटीन की कमी और खराब प्रोड्क्टस की वजह से होती हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है चेहरे से झुर्रियां कम करने के उपाय.

चेहरे से झुर्रियां कम करने के उपाय

आप नारियल के तेल से आंखों के नीचे और अन्य प्रभावित जगहों पर कुछ देर तक मालिश करते रहें नारियल का तेल आपकी त्वचा को एक प्राकृतिक चमक देगा. ये चेहरे की झुर्रियों और रेखाओं को मिटाने में मदद करेगा क्योंकि नारियल का तेल त्वचा के लिए मॉस्चराइजिंग का काम करता है.

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा जेल और एग व्हाइट को मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और धीरे-धीरे अपने चेहरे पर मालिश करें. ऐलोवेरा जेल विटामिन ई का एक सोर्स है जो त्वचा के लिए एक बूस्टर का काम करता है और अंडे की सफेदी के साथ बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. ऐलोवेरा अपने एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ सूखी त्वचा को भी ठीक करता है.

ये भी पढ़ें:Big Boss OTT 2 में इन 5 कंटेस्टेंट्स ने इस सीजन में दर्शकों का किया मनोरंजन, जानें कौन है सबसे ज्यादा गूगल किए गए कंटेस्टेंट्स

नींबू का रस

नींबू का रस और शहद को मिलाकर चेहरे पर गर्दन तक मिलाये नींबू के रस को आप अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी विटामिन सी सामग्री त्वचा में कोलेजन को दूर करने में मदद करती हैं. ये झुर्रियों और महीन रेखाओं के लिए काफी फायदेमंद है.

शहद

अपने चेहरे पर और आँखों के चारों तरफ, लिड्स के ऊपर शहद लगाएं और एक या दो मिनट तक मसाज करें. ज्यादा काम आपकी आंखों पर असर डालता है और उम्र के साथ उन पर झुर्रियां पड़ जाती हैं. यह त्वचा के पीएच को संतुलित करता है और झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करने के लिए इसकी कंडिशनिंग करता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital