Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Asia Cup 2023: रिजर्व डे पर भी होगी बारिश! भारत को हो सकता है बड़ा नुकसान, अगर आज रद्द हुआ मैच तो फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम

colombo Weather Update: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच की शुरुआत समय के मुताबिक 3 बजे से होगी और अपना पिछले स्कोर से ही मैच को आगे बढ़ाएगी. बता दें कि केवल भारत और पाकिस्तान के लिए रिजर्व डे रखा गया है. 

IND vs PAK

भारत- पाक में हो सकता है फाइनल मैच

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच आज सुपर 4 का मुकाबला रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा. बीते दिन रविवार को दोनों टीमों के बीच मैच शुरू तो हुआ, लेकिन बारिश विलेन बन गई और मुकाबला पूरा नहीं हो सका. अब यह मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा. हालांकि करोड़ों खेल प्रेमियों का दिल आज भी टूट सकता है, क्योंकि रिजर्व के दिन भी बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे से 1 बजे बजे तक बारिश की संभावना कम है. हालांकि सुबह के समय 10 बजे तक बारिश की संभावना बनी रहेगी. अगर सुबह से ही कोलंबो में बारिश शुरू हो गई तो मैदान फिर से गीला हो सकता है.

भारत-पाकिस्तान के बीच मैच की शुरुआत समय के मुताबिक 3 बजे से होगी और अपना टीम अपने पिछले स्कोर से ही मैच को आगे बढ़ाएगी. बता दें कि केवल भारत और पाकिस्तान के लिए रिजर्व डे रखा गया है.

अगर आज मैच रद्द हुआ तो भारत का पहुंचा थोड़ा मुश्किल

रिजर्व डे के दिन भी अगर मुकाबला रद्द होता है तो भारत की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा. पाकिस्तान को फायदा होगा. वो एक मैच पहले ही जीत चुकी है. उसके तीन प्वाइंट हो जाएंगे. वहीं सुपर-4 में श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम एक-एक मैच जीत चुकी है. इस सभी टीमों के 2-2 प्वाइंट्स हो चुके हैं, इसलिए भारत को श्रीलंका और बांग्लादेश को हर हाल में हराना होगा. अगर भारत एक भी मैच में हार मिली तो यह टीम के एशिया कप के फाइनल को खेलने के सपने को तोड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK : टॉस जीतकर पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी, बुमराह-राहुल की टीम में वापसी, देखें प्लेइंग इलेवन

रात 11.30 बजे तक है बारिश का साया

रविवार को खेल की शुरुआत के दौरान आसमान साफ था और धूप भी थी. लेकिन इसके बाद मौसम बदल गया और भारी बारिश हुई.  दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों ही टीमें वनडे फॉर्मेंट में पहली बार रिजर्व डे पर भिड़ेंगी. अगर कोलंबो के मौसम की बात करें तो 1 बजे के बाद से मैच पर बारिश का साया है और रात 11.30 बजे रहेगा. ऐसे में आज सभी क्रिकेट फैंस बारिश न होने की दुआ कर रहे हैं, क्योंकि केवल भारत और पाकिस्तान के लिए रिजर्व डे रखा गया है. अगर आज भी बारिश हो गई तो करोड़ों फैंस का दिल टूट जाएगा.

लगातार तीन दिनों तक मैच खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी

टीम इंडिया को रिजर्व डे की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. उसे 12 सितंबर (मंगलवार) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में मैच खेलना है. वह रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए मैदान में उतरी, लेकिन बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया और अब रिजर्व डे पर भी मैच खेलना है. इसकी वजह से भारतीय खिलाड़ियों को लगातार तीन दिनों तक मैच खेलना पड़ रहा है. ऐसे भारतीय टीम को आराम नहीं मिल पाएगा, जिसकी वजह से खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest