Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा, हम रिकॉर्डतोड़ वोटों से जीतकर इतिहास बनाएंगे”, शहडोल में बोले CM शिवराज

Madhya Pradesh: सीएम शिवराज सिंह ने नवरात्रि के पावन अवसर पर शहडोल में मां कंकाली देवी मंदिर में पहुंचकर मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सबके मंगल एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की.

सीएम शिवराज सिंह चौहान

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शहडोल जिले में पहुंचे. यहां उन्होंने मां कंकाली और भाठिया मंदिर में पूजा अर्चना की और एक चुनाव जनसभा को संबोधित किया. सीएम शिवराज ने इस दौरान कहा कि, “जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है और जब तक मेरे शरीर में प्राण हैं, मैं अपने प्रदेशवासियों की सेवा करता रहूंगा”. उन्होंने कहा कि मैंने कंकाली मैया का आशीर्वाद लेकर आज शहडोल जिले के गांव अंतरा में आयोजित महिला सम्मेलन और लाड़ली बहना कार्यक्रम में सहभागिता की और जनसभा को संबोधित कर जनता का आशीर्वाद मांगा.

सीएम शिवराज सिंह ने नवरात्रि के पावन अवसर पर शहडोल में मां कंकाली देवी मंदिर में पहुंचकर मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सबके मंगल एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की. उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि- मां तुम्हारी कृपा हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि, खुडोलशहाली के रूप में बरसती रहे; सबके कष्ट हरो, सबको सुखद जीवन का आशीर्वाद दो.

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम शिवराज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल कांग्रेसी मुझसे बड़ा परेशान हैं. कहते हैं हम चुपचाप पैसा डाल देंगे. उन्होंने कहा कि, “भैया हम पैसा डाल रहे हैं तो तुम्हें दिक्कत क्या है. तुमने तो कभी डाले नहीं. मैंने लाड़ली बहन योजना बनाई तो कहने लगे ये तो वैसे ही है, फिर कहने लगे ज्यादा नाम ही नहीं आएंगे, फिर कहे पैसा नहीं देंगे, फिर कहे हजार ही देंगे, फिर कहने लगे बढ़ाएंगे नहीं. लेकिन आज प्रदेश में सवा करोड़ लाड़ली बहनें बन चुकी हैं, जिनका नाम छूट गया है, उनके नाम भी जोड़े जाएंगे.”

इसके अलावा चौहान ने कहा कि, “भाजपा ने ही शहडोल और जैतपुर जिले का विकास किया है. हमें जनता का विश्वास मिल रहा है. मुझे पूरा विश्वास है कि हम रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे और नया इतिहास बनाएंगे.”

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital