Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Video: दारोगा ने UP पुलिस पर लगाया दाग, मामला रफा-दफा करने के लिए ले रहा था रिश्वत, ACB ने धर दबोचा

Lucknow: पूरा मामला लखनऊ के बंथारा थाना क्षेत्र की एक चौकी का है. वीडियो में जब एंटी करप्शन टीम के लोग उसे पकड़ने के लिए जाते हैं तो वह भागने की कोशिश करता है, लेकिन कामयाब नहीं हो पाता.

दरोगा रिश्वत लेते पकड़ (फोटो SCREEN GRAB)

UP  News: उत्तर प्रदेश के एक दरोगा ने यूपी पुलिस को बदनाम करने का काम किया है. उन्होंने सरेआम रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है. चौकी प्रभारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है. जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी एक मामले में यूपी पुलिस का दारोगा राहुल त्रिपाठी मामला रफा-दफा करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा होता है. इस दौरान एंटी करप्शन की टीम के अधिकारी वहां पहुंच जाते हैं और उसे रंगे हाथों पकड़ लेते हैं.

पूरा मामला लखनऊ के बंथारा थाना क्षेत्र की एक चौकी का है. वीडियो में जब एंटी करप्शन टीम के लोग उसे पकड़ने के लिए जाते हैं तो वह भागने की कोशिश करता है, लेकिन कामयाब नहीं हो पाता.

दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामला सामने आने के बाद एंटी करप्शन टीम के माध्यम से पीजीआई थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्हें हाल ही में बंथारा थाने का चौकी प्रभारी बनाया गया था. एक अधिकारी के मुताबिक, यह मामला बंथारा इलाके की एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दरोगा राहुल त्रिपाठी जांच अधिकारी हैं.

क्या था पूरा मामला?

चौकी प्रभारी राहुल त्रिपाठी कुछ महीने पहले ही मोहनलालगंज कोतवाली से बंथरा की हरौनी चौकी के प्रभारी बनाए गए थे. भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) के टीम प्रभारी नुरुल हुदा खान के मुताबिक बंथरा इलाके की एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दरोगा राहुल त्रिपाठी जांच अधिकारी थे.  ACO  के अधिकारियों ने आरोपी दरोगा से पूछताछ की. इसके बाद पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले एमएफ टावर, मोहन रोड, बुद्धेश्वर निवासी विनोद कुमार ने ACO  से दरोगा के खिलाफ शिकायत की थी.

इसके बाद प्लान के मुताबिक विनोद को आरोपी दरोगा राहुल त्रिपाठी के पास हरौनी चौकी पर भेजा गया. तभी आरोपी दरोगा ने विनोद से रिश्वत ली. इस दौरा एसीओ की टीम ने उसे धर दबोचा. मामले की जांच की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital